प्रतापगढ़: रिश्ते शर्मसार मौसा से अफेयर के शक में युवती की हत्या:मौसी ने भतीजे के साथ मिलकर गला दबाया

प्रतापगढ़ में पूजा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतका की मौसी मंजू गुप्ता और उसके भतीजे सोनू गुप्ता को गिरफ्तार किया है। अवैध संबंध के शक में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। देल्हूपुर थाना क्षेत्र के सहेरुआ गांव निवासी 35 वर्षीय पूजा गुप्ता का शव उसके घर के कमरे में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी। पूजा के पति की वर्ष 2023 में हत्या हो चुकी थी, जिसके बाद वह अकेले रह रही थी।पुलिस जांच में सामने आया कि पूजा की बातचीत अपने रिश्तेदार मौसा से होती थी और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। यह बात मौसी मंजू गुप्ता को पता चलने पर उनके बीच विवाद शुरू हो गया था।

21 फरवरी को जेठवारा थाना क्षेत्र की रहने वाली मंजू गुप्ता अपने भतीजे सोनू गुप्ता के साथ सहेरुआ गांव पहुंची। वहां पूजा और मंजू के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद मंजू ने अपने भतीजे सोनू के साथ मिलकर पूजा का गला घोंटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की गहन छानबीन शुरू की। सर्विलांस और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को लीलापुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000