प्रतापगढ़: बकाया फीस मांगने पर स्कूल संचालक से मारपीट, सोने की चेन छीनी, 55 हजार रुपए लूटे

प्रतापगढ़ में बकाया फीस मांगने पर एक स्कूल संचालक से मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावरों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली और कैश काउंटर से 55 हजार रुपये भी लूट लिए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। यह घटना कंधई थाना क्षेत्र के बिबिया करन पुर गांव में हुई।सरखेलपुर गांव के सोनाही बाजार के पास एक निजी स्कूल चलाने वाले अजीत प्रताप सिंह ने दिलीपपुर पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि सोनाही गांव के वासिफ अली के चार बच्चे उनके स्कूल में पढ़ते हैं, जिन पर लगभग 40 हजार रुपये की फीस बकाया है। गुरुवार सुबह करीब 9 बजे अजीत प्रताप सिंह ने बच्चों से फीस के बारे में बात की।

एक बच्चे ने घर जाकर फीस की जानकारी दी, जिसके बाद वासिफ के भाई इरफान ने अजीत प्रताप सिंह को फोन पर गाली दी और धमकी दी।कुछ देर बाद, एक अर्टिगा कार से दो लोग लोहे की रॉड लेकर स्कूल पहुंचे और अजीत प्रताप सिंह पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान स्कूल में अफरातफरी मच गई और बच्चों में दहशत फैल गई। आरोप है कि हमलावरों ने अजीत प्रताप सिंह के गले से सोने की चेन छीन ली और कैश काउंटर में रखे 55 हजार रुपये भी ले गए।

उन्होंने कमर से अवैध हथियार निकालकर दहशत फैलाने की कोशिश भी की।मारपीट में स्कूल संचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने तुरंत बेलखरनाथ पुलिस और डायल 112 को सूचना दी। अजीत प्रताप सिंह ने दिलीपपुर पुलिस से दो नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। दिलीपपुर थानाध्यक्ष बलराम सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी बेलखरनाथ मामले की जांच कर रहे हैं और तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000