दो महिलाओं की निजी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा सहित हुई मौत... उत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़ प्रसव के दौरान निजी नर्सिंग होम में दो महिलाओं की हुई मौत, चिकित्सक की लापरवाही पर परिजनों ने लगाया मौत का आरोप By Ramesh Tiwari Rajdar On Apr 16, 2023 810 प्रतापगढ़ रानीगंज एवं फतनपुर थाना की दो महिलाओं की निजी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा सहित मौत हो गई। घटना के बाद ताला बंद कर निजी होम संचालक फरार हो गया। घटना के बाद से दोनों महिलाओं के घरों में चीख-पुकार मची है। घटना शनिवार की आधी रात की है। पहली घटना रानीगंज थाना क्षेत्र के अवधानपुर गांव की विवाहिता के साथ हुई तो दूसरी घटना फतनपुर थाना क्षेत्र के नरायणपुर खुर्द गांव के विवाहिता के साथ घटित हुई है। अवधानपुर गांव की महिला को गौरा स्थित नर्सिंग होम लाया गया था। जहां उपचार के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। वहीँ दूसरी घटना फतनपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर खुर्द गांव की महिला के साथ मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में हुई। यहां भी जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। घटना के बाद से नर्सिंग होम संचालक ताला बंद कर फरार हैं । स्वजन इलाज के दौरान डॉक्टर की लापरवाही से मौत बताकर हंगामा कर रहे हैं। अपराध 810 Share