अपराधउत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ प्रतापगढ़:डॉक्टरों ने पथरी की जगह निकाली किडनी, कोर्ट ने अस्पताल संचालक समेत दो डॉक्टरों पर FIR का दिया आदेश By Pratibha Rajdar Last updated Dec 13, 2025 681 प्रतापगढ़ में एक चौंकाने वाले मामले में, कोर्ट ने पथरी निकालने के बहाने मरीज की किडनी निकालने वाले डॉक्टरों पर पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया है। यह आदेश अस्पताल संचालक समेत दो डॉक्टरों के खिलाफ दिया गया है। पीड़ित पन्नालाल विश्वकर्मा के अनुसार, उनके बेटे हिमांशु के पेट में लगातार दर्द रहता था। 2 मई 2024 को, उन्होंने शहर के संजीवनी अस्पताल में डॉ. एसएस गुप्ता से जांच करवाई, जिन्होंने पथरी होने का दावा किया। डॉ. एसएस गुप्ता और उनके सहयोगी डॉ. अलंकार गुप्ता ने ऑपरेशन कर हिमांशु के पेट से पथरी निकालने का दावा किया। ऑपरेशन के दौरान हिमांशु के पेट में 13 टांके लगाए गए थे। हालांकि, 18 मई 2024 को जब पीड़ित दोबारा उसी अस्पताल पहुंचे और किडनी की जांच कराने का निर्देश मिला, तो अल्ट्रासाउंड जांच में सामने आया कि हिमांशु की एक किडनी गायब है।पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद, उन्होंने कोर्ट में परिवाद दायर किया, जिसकी सुनवाई के बाद कोर्ट ने अस्पताल संचालक और दोनों डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। समाचार 681 Share