विज्ञापन
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें – 9721975000 *

ज्योति मौर्या के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच में प्रयागराज मंडलायुक्त को नहीं मिले सुबूत

प्रयागराज। जिले में तैनात रहीं एसडीएम ज्योति मौर्या के खिलाफ उनके पति आलोक ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर शासन में शिकायत की थी। इसके साथ कई अन्य आरोप भी लगाए थे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी खूब टिप्पणियां की गईं। हालांकि अब ज्योति मौर्या को राहत मिल गई है। भ्रष्टाचार के आरोपों को झेलने के बाद कमिश्रनर प्रयागराज ने उन्हें क्लीनचिट दे दी है। साथ ही पूरी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। अब जांच प्रक्रिया भी बंद हो जाएगी।

ज्योति मौर्या का पति से विवाद के बाद बिगड़ा था मामला…

ज्योति मौर्या के पति आलोक ने मीडिया के सामने आकर पत्नी पर एक अधिकारी से रिश्ते को लेकर बयान दिया था। इसके साथ ही एक डायरी दिखाते हुए आरोप लगाया था कि उनकी पत्नी अलग-अलग तहसीलों में रहकर विभागों से रिश्वत ली है। उसका हिसाब इस डायरी में लिखा है। शासन ने शिकायत को को गंभीरता से लेते हुए मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत को जांच सौंपी थी। जिसपर उन्होंने अपर आयुक्त की अध्यक्षता में कमेटी बनाई।

आलोक ने वापस ले ली शिकायत, जांच में आरोप भी नहीं हुए साबित…

प्रयागराज में जांच कमेटी ने आलोक मौर्या को सबूत प्रस्तुत करने के लिए कहा था। इस बीच किन्हीं कारणों से आलोक ने शिकायत भी वापस ले ली। जिसके बाद मंडलायुक्त ने शासन को जांच रिपोर्ट भेज दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ज्योति के खिलाफ भ्रष्टाचार के सुबूत नहीं मिले हैं। पति ने भी शिकायत वापस ले ली है। आरोपों की जांच के बाद पुष्टि नहीं हो सकी।

राजस्थान में तीन एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने के आसार, चौंका रहे आंकड़े     |     तीन बच्चों की मां पर चढ़ा ‘इश्क का बुखार’, प्रेमी के संग हुई फरार; पति ने लगाई पुलिस से गुहार     |     पियवा से पहिले हमार रहलू, वरमाला के बाद दुल्हन प्रेमी संग हुई फरार, मंडप में जमकर हुआ बवाल     |     20 राउंड की फायरिंग के बाद पुलिस ने मुठभेड़ में दो गैंगस्टरों को किया ढेर     |     उन्नाव में करंट से नहीं हुई थी मौत, चारों बच्चों कि-की गई थी हत्या, 11 दिन बाद पिता के खिलाफ दर्ज हुआ केस     |     करोड़पति पति की हत्या करवाने के बाद प्रेमी से बोली ‘कातिल’ पत्नी, एक्सीडेंट हो गया क्या     |     मथुरा में कोहरे का कहर,शादी से लौट रही ट्रेवलर दिल्‍ली-आगरा हाईवे पर हुई हादसे का शिकार,चार की मौत     |     सावधान बढ़ने वाली है ठंड:यूपी में बदल रहा मौसम का मिजाज, आज से 4 दिन तक बारिश का अलर्ट,मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी     |     डॉक्टरों ने प्रसूता के बच्चे को मृत बताकर सभासद को बेचा, 1 महीने बाद खुला राज     |     मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में किसकी सरकार बनने के आसार, जानें एग्जिट पोल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000