एमपी में मतगणना की तैयारियां तेज, इन 4 सीटों के परिणाम पर टिकीं सबकी निगाहें

मध्य प्रदेश। बीते दो महीने से जारी लोकसभा चुनाव का रण दो दिन बाद मतगणना के साथ पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। चार जून को देश भर के साथ मध्य प्रदेश की भी 29 लोकसभा सीटों की मतगणना होनी है। चार जून को दोपहर 12 से 01 बजे तक स्थिति स्पष्ट होने लगेगी, जबकि शाम 6 बजे तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि प्रदेश के 29 सांसद कौन होंगे। इधर प्रदेश के जनप्रतिनिधियों सहित आम मतदाताओं को प्रदेश की राजगढ़, विदिशा, गुना और छिंदवाड़ा सीट के परिणामों को लेकर खासी उत्सुकता है।

बता दें मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें भोपाल, विदिशा, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, गुना-शिवपुरी, इंदौर, छिंदवाड़ा, मंदसौर, होशंगाबाद, खजुराहो, सतना, रीवा, दमोह, टीकमगढ़, सागर, बैतूल, खंडवा, खरगोन, धार, रतलाम, देवास, राजगढ़, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, शहडोल, उज्जैन और सीधी सीट शामिल हैं। इन सभी सीटों पर चार चरणों में चुनाव हुए हैं। पहले और दूसरे चरण में प्रदेश की 6-6 सीटों पर चुनाव हुए, जबकि तीसरे चरण में नौ और चौथे चरण में प्रदेश की आठ सीटों पर वोटिंग हुई।

इन सीटों को लेकर खासा उत्साह…

साल-2019 केलोकसभा चुनाव में प्रदेश की 29 सीटों में से 28 सीटों पर बीजेपी काबिज हुई थी। छिंदवाड़ा एकमात्र सीट कांग्रेस बचा सकी थी। जबकि तत्कालीन कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी हार का सामना करना पड़ा था। इस बार सिंधिया बीजेपी के कमल निशान से गुना-शिवपुरी सीट से चुनाव लड़े हैं। प्रदेश की इन सीटों में से चार सीटों के परिणाम को लेकर जनप्रतिनिधियों पर आमजनों में खास उत्सुकता है। इन सीटों में राजगढ़, विदिशा, छिंदवाड़ा और गुना सीट शामिल हैं। राजगढ़ सीट से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह मैदान में हैं, जबकि विदिशा से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया और छिंदवाड़ा सीट से नकुलनाथ चुनावी मैदान में हैं।

116 प्रेक्षक रखेंगे मतगणना पर नजर…

मतगणना को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की तैयारियां अंतिम चरण में है। निर्वाचन आयोग ने 116 प्रेक्षक नियुक्त किए हैं, जो मतगणना पर नजर रखेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन के अनुसार मतगणना के लिए प्रदेश में सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना की निगरानी के लिए 116 मतगणना प्रेक्षकों की नियुक्ति की गई है। सभी 29 लोकसभा क्षेत्र में आने वाले विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त किए गए मतगणना प्रेक्षकों की उपस्थिति में काउंटिंग की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000