BSA अखिलेश प्रताप सिंह को बेल्ट से पीटने वाले प्रधानाचार्य बृजेंद्र वर्मा को भले ही जेल की हवा खानी पड़ी, परन्तु बीएसए साहेब की करतूत उजागर होते ही उन्हें भी सस्पेंड कर दिया गया

सीतापुर। प्रत्येक जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग का मुखिया BSA होता है और उसके अधीनस्थ कई खंड शिक्षा अधिकारी होते हैं जो अपने-अपने खंड में संचालित प्राइमरी स्कूलों की निगरानी करते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर भी महिला अधिकारी तैनात होती हैं और स्कूलों में शिक्षिका और प्रधानाध्यापिका भी तैनात होती हैं। फिर भी बेसिक शिक्षा विभाग का मुखिया किसी महिला स्टाफ के चक्कर में अपनी इज्जत की नीलामी करवा ले, ये कोई सपने में भी सोचता नहीं है।

ऐसे ही चरित्र के एक बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह की करतूत सामने आई है। एक महिला शिक्षिका जिसका नाम अवंतिका गुप्ता है, उसकी हाजिरी भरने के लिए प्रधानाध्यापक बृजेंद्र वर्मा पर बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह दबाव बना रहे थे। कहा जा रहा है कि कई महीने से बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह अपने प्रभाव में फेंक हाजिरी लगवाकर अवंतिका गुप्ता को तनख्वाह दी जा रही थी।

इस बात का खुलासा होते ही योगी सरकार उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। हुआ यूं कि बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह अपनी खास महिला टीचर की बिना आए हाजिरी का दबाव प्रधानाध्यापक बृजेंद्र वर्मा पर बनाना उन्हें महंगा पड़ गया। क्योंकिं BSA अखिलेश प्रताप सिंह ने प्रधानाध्यापक बृजेंद्र वर्मा को अपने दफ्तर तलब किया और उस पर दबाव बनाना शुरू किया कि महिला टीचर की हाजिरी किसी भी दशा में उसे भरना होगा।

बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह और प्रधानाध्यापक बृजेंद्र वर्मा के बीच दफ्तर में ही कहासुनी शुरू हुई और देखते ही देखते प्रधानाध्यापक बृजेंद्र वर्मा ने BSA को बेल्ट से उनका ट्रीटमेंट शुरू कर दिया। हालांकि बीएसए दफ्तर में मारपीट का वीडियो जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ उसमें सिर्फ प्रधानाध्यापक बृजेंद्र वर्मा द्वारा BSA को बेल्ट से मारने तक रहा। जबकि पूरी वीडियो यदि जारी किया जाये तो उसमें और भी सच्चाई सामने आ सकती है।

हालांकि प्रधानाध्यापक बृजेंद्र वर्मा के द्वारा BSA को बेल्ट से मारने की वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो प्रधानाध्यापक बृजेंद्र वर्मा को पुलिस उठा ले गई और उन पर मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया। अब मामला खुला तो BSA की करतूत भी सार्वजनिक हुई तो शासन ने BSA को सस्पेंड कर दिया और विभागीय जाँच बैठा दिया। वहीं शिक्षक संघ के नेताओं की मांग है कि BSA अखिलेश प्रताप सिंह अधिकारी की निष्पक्ष जाँच की जाय और दोषी पाएं जाने पर उन्हें बर्खास्त किया जाय

प्रधानाध्यापक बृजेंद्र वर्मा पर BSA अखिलेश प्रताप सिंह द्वारा अपने पद का बेजा इस्तेमाल करके फेंक हाजिरी भरने के लिए दबाव बनाने वाला ऑडियो वायरल जब वायरल हुआ तो BSA अखिलेश प्रताप सिंह की काली करतूत का भांडा फूटा गया। अब चारो तरफ BSA अखिलेश प्रताप सिंह और उनकी ख़ास महिला टीचर के विषय में चर्चा होना स्वाभाविक है। क्योंकि अब दोनों के फोटोग्राफ भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000