होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा: 3 लड़कियों समेत 7 हिरासत में, पुलिस ने कमरे से आपत्तिजनक सामग्री की बरामद

कानपुर में पुलिस ने होटल में जिस्मफरोशी का कारोबार किए जाने की सूचना पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन लड़कियों और एक महिला संचालिका, दो दलाल और एक ग्राहक को हिरासत में ले लिया है। मौके से पुलिस को होटल से आपत्तिजनक चीज मिली। इसके साथ ही शराब की बोतल भी बरामद की गई है। पुलिस ने सभी को थाने भेज दिया है और वैधानिक कार्रवाई कर रही है। मामला फीलखाना थाना क्षेत्र का है। बुधवार शाम तकरीबन 4 बजे एडीसीपी आकाश पटेल के नेतृत्व में पुलिस ने होटल में सूचना के आधार पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस को होटल में अवैध रूप से जिस्मफरोशी का धंधा करने वाली संचालिका समेत दो दलाल हिरासत में लिए गए। तलाशी के दौरान होटल के कमरों में तीन लड़कियां भी मिली और एक ग्राहक भी पकड़ा गया।

सेक्स रैकेट के संचालन की मिली थी सूचना…

एडीसीपी ने बताया की काफी दिनों से होटल में जिस्मफरोशी का धंधा किए जाने की सूचना मिल रही थी। ऐसी भी सूचना थी कि यहां से सेक्स रैकेट का संचालन किया जाता है। इसलिए यहां छापेमारी की गई। होटल आशु गुप्ता उर्फ अश्वनी गुप्ता का बताया जा रहा है। जिन्होंने समरजीत नाम के व्यक्ति को किराए पर यह होटल दे रखा है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

शहर की हैं लड़कियां…

उन्होंने कहा की पकड़ी गई लड़कियां शहर की ही रहने वाली हैं। पीड़िता मानकर उनसे पूछताछ की जाएगी। पकड़े गए दलाल और संचालिका के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। हिरासत में लिए गए लोगों को फीलखाना थाना भेज दिया गया है । आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     लखनऊ में ई-रिक्शा पर युवती से छेड़छाड़, घबराई लड़की चलती गाड़ी से कूदी     |     दर्दनाक सड़क हादसा : SUV कार और बस के बीच भीषण टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत     |     पूजन की तैयारी के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से चार की मौत, तीन की हालत गंभीर     |     सड़क पर दोड़ती बस के निकले टायर निकले, कई छात्र घायल     |     दर्दनाक सड़क हादसा; अज्ञात वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, पिता और दो बेटों की हुई मौत     |     भाजपा पार्षद पर फायरिंग करने वाले आरोपी की पुलिस से हुई मुठभेड़, तीन के पैर में लगी गोली     |     यूपी में सगे भाइयों का कत्ल; हमलावरों ने हत्या को हादसा दिखाने की साजिश की     |     50 से अधिक हत्याएं करने वाला अलीगढ़ का देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार     |     यूपी के स्कूल में 12 साल की मासूम से दरिंदगी: स्कूल के ही पांच किशोरों ने की हैवानियत, वीडियो भी बनाया     |     10 हजार रुपये रिश्वत लेते लेखपाल समेत दो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000