भारतीय अरबपति हरपाल समेत 6 की प्लेन क्रैश में मौत... अंतर्राष्ट्रीय भारतीय अरबपति हरपाल समेत 6 की प्लेन क्रैश में मौत: उनका बेटा भी विमान में सवार था, हरारे से मुरोवा जा रहा था एयरक्राफ्ट; जिम्बाब्वे में हुआ हादसा By Ramesh Tiwari Rajdar Last updated Oct 4, 2023 546 भारतीय उद्योगपति हरपाल सिंह रंधावा की कंपनी रियोजिम जिंबाब्वे में सोने, कोयले का खनन करती है। साथ ही कंपनी में निकल और तांबे जैसी धातुओं की रिफाइनिंग का भी काम होता है। रंधावा चार अरब डॉलर वाली इक्विटी फर्म जेम होल्डिंग के संस्थापक भी हैं। सिंगल इंजन वाले इस विमान का स्वामित्व कंपनी रियोजिम के पास है। यह विमान राजधानी हरारे से मुरोवा हीरे की खदान जा रहा था। इसी दौरान जिंबाब्वे के दक्षिणी पश्चिमी इलाके माशावा में स्थित एक हीरा खदान के पास तकनीकी खराबी के चलते एक इंजन वाले सेसेना 206 एयरक्राफ्ट में हवा में ही विस्फोट हो गया। भारतीय उद्योगपति रंधावा कंपनी के निजी विमान पर अपने बेटे व चार अन्य लोगों के साथ सवार थे। इस दुर्घटना में विमान में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गयी। विमान हादसे में मरने वालों में हरपाल सिंह रंधावा, उनका बेटा और चार अन्य लोग शामिल हैं। रंधावा की कंपनी ने बयान जारी कर हरपाल सिंह रंधावा की मौत की पुष्टि की है। समाचार 546 Share