4 हजार की घूस लेते हुए महिला लेखपाल रंगे हाथों गिरफ्तार: एंटी करप्शन विंग ने दलाल के साथ दबोचा, आवेदन के बाद भी नहीं कर रही थी काम

कानपुर के घाटमपुर तहसील में तैनात महिला लेखपाल को एंटी करप्शन की टीम ने चार हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। लेखपाल ने शिकायतकर्ता से जमीन चिह्नांकन के नाम पर घूस मांगी थी। लेखपाल को पकड़कर एंटी करप्शन की टीम ने हनुमंत विहार थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, मामले को संज्ञान लेकर डीएम विशाख जी ने लेखपाल को निलंबित कर दिया। घाटमपुर तहसील के दौलतपुर गांव निवासी राजेश कुमार के अनुसार गांव में उनकी पुश्तैनी जमीन है। जमीन पर उनके दो अन्य भाई भी हिस्सेदार है। जमीन में अपने हिस्से का चिह्नांकन करने के लिए उन्होंने कुछ समय पहले तहसील में आवेदन किया था। काफी समय से तहसील के चक्कर काटने के बाद भी उनका काम नहीं हुआ। इस बीच उनका संपर्क तहसील में तैनात लेखपाल अंजलि यादव से हुआ। आरोप है कि लेखपाल ने चिह्नांकन के लिए पांच हजार रुपये की घूस मांगी। मान मनौव्वल करने पर चार हजार रुपये में राजी हो गईं।

लेखपाल ने अपने परिचित की दुकान में बुलाया…

इस बीच राजेश ने पुलिस ऑफिस में स्थित एंटी करप्शन विंग में लेखपाल की शिकायत की।  इस पर एंटी करप्शन की टीम ने तहसील के बाहर जाल बिछाया और पीड़ित को केमिकल लगे नोटों के साथ लेखपाल की बुलाई गई जगह पर भेजा। लेखपाल अंजलि यादव ने राजेश को अपने परिचित फोटोकॉपी दुकानदार घाटमपुर उत्तरी निवासी शिवराज सिंह की दुकान पर तहसील के सामने बुलाया।

 

दोनों को हनुमंत विहार थाने ले आई पुलिस…

दुकान में लेखपाल ने दुकानदार से रुपये पकड़ने को कहा। रुपये लेते ही एंटी करप्शन की टीम ने लेखपाल व दुकानदार को भी पकड़ लिया। चूंकि घाटमपुर तहसील में अंजलि काम करती थी और बिधनू थानाक्षेत्र में उसका घर है। इसलिए कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस दोनों को हनुमंत विहार थाने ले आई। एसओ हनुमंत विहार उदय प्रताप सिंह ने बताया कि लेखपाल व उसके सहयोगी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000