वैशाली में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, 4 महिला समेत 7 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजियाबाद। कौशांबी क्षेत्र में दिल्ली सीमा के पास वैशाली में शॉप्रिक्स मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से चार महिलाओं को रेस्क्यू किया है, जिन्हें नौकरी का लालच देकर जबरन देह व्यापार में धकेला गया था। पुलिस ने सेंटर संचालिका महिला और दो कस्टमर को भी गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस को एक रजिस्टर, एक डायरी, एक मेन्यू कार्ड, क्यूआर कोड स्कैनर समेत देह व्यापार में इस्तेमाल की जाने वाली आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि कौशांबी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शॉप्रिक्स मॉल में फर्स्ट फ्लोर पर ग्रीन वैली के नाम से संचालित स्पा सेंटर में देह व्यापार किया जा रहा है। इस पर पुलिस ने छापेमारी की। यहां देह व्यापार का धंधा एक महिला करा रही थी। पुलिस ने मौके से अरुण कुमार और शशिकांत के साथ ही स्पा संचालिका को गिरफ्तार किया है।

एसीपी ने बताया कि स्पा सेंटर में गरीब महिलाओं को अच्छे वेतन पर नौकरी का लालच देकर लाया जाता था और फिर उनसे देह व्यापार कराया जाता था। मौके से चार पीड़ित महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। गिरफ्तार किए गए अरुण, शशिकांत और पीड़ित महिलाओं ने बताया कि महिला संचालिका देह व्यापार कराकर ग्राहकों से पैसे लेती है, उनमें से कुछ पैसे महिला को भी दिए जाते हैं। महिलाओं ने बताया कि स्पा सेंटर संचालिका उनसे जबरन देह व्यापार करवाती थी और उसके एवज में बहुत कम पैसे उन्हें देती थी, जबकि ग्राहकों से वह ज्यादा पैसे चार्ज करती थी। पैसों की जरूरत और सेंटर संचालिका की धमकी के डर से वह मजबूर होकर यह कार्य कर रही थीं।

मॉल में पहले भी पकड़े गए हैं स्पा सेंटर…

शॉप्रिक्स मॉल में इससे पहले भी पुलिस ने कई स्पा सेंटरों पर छापेमारी करके देह व्यापार का खुलासा किया है। मॉल में एक दर्जन से ज्यादा स्पा सेंटर संचालित थे। मॉल के पास में पुलिस बूथ भी है, इसका भी स्पा सेंटर चलाने वालों को कोई खौफ नहीं है। एसीपी की कहना है कि स्पा सेंटर की संचालिका हाईस्कूल पास है और पिछले तीन महीने से सेंटर को चला रही थी। पुलिस को आशंका है कि महिला के पीछे कोई सफेदपोश हो सकता है, जो महिला को संचालिका बनाकर स्पा सेंटर संचालित कर रहा था। महिला संचालिका से भी पूछताछ की जा रही है।

ऐसे आते थे ग्राहक…

पुलिस के अनुसार स्पा सेंटर सोशल मीडिया के जरिए एड करता था। इसके अलावा सेंटर ने कुछ लोगों को माउथ पब्लिसिटी के लिए हायर किया हुआ था। जो टीएचए क्षेत्र में पब और मॉ़डल शॉप में लोगों के बीच स्पा सेंटर का प्रचार करते थे। पकड़े गए दो युवकों में एक स्पा सेंटर का प्रचार करने वाला भी शामिल है। उससे भी पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार स्पा सेंटर में मसाज के लिए आधे घंटे का 1500 रुपये चार्ज किया जाता था। इसके साथ ही कस्टमर से स्पेशल सर्विस के बारे में पूछा जाता था। यदि कस्टमर स्पेशल सर्विस की मांग करता था तो उसे चार्ज बताकर सेंटर में कार्यरत महिलाओं को दिखाया जाता था।

फोन डिटेल भी खंगाल रही है पुलिस…

स्पा सेंटर संचालिका और कर्मचारी से मिले फोन की डिटेल भी पुलिस खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार शॉप्रिक्स मॉल में पहले कई स्पा सेंटर चलते थे, जिनकी आड़ में देह व्यापार किया जाता था। पुलिस ने छापेमारी करके सभी सेंटर बंद करवा दिए। आशंका है कि स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक काम के लिए शॉप्रिक्स मॉल को चुने जाने के पीछे कोई सफेदपोश भी हो सकता है। साथ ही पुलिस यह भी पता कर रही है कि पकड़ी गई संचालिका इससे पहले कहां और क्या काम करती थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000