होटल में जबरन कराया जा रहा था देह व्यापार:युवती ने 15 साल की किशोरी को बरेली में बेचा,चार गिरफ्तार

वाराणसी की किशोरी को बेचकर देह व्यापार के दलदल में उतार दिया गया। बरेली में सेटेलाइट चौराहे के पास एक होटल में उससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। होटल से चोरी-छिपे बाहर निकली किशोरी की सूचना पर पुलिस ने  शुक्रवार रात दबिश देकर तीन महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बारादरी थाने में पीड़ित किशोरी ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है। आरोपियों में एक नेपाली युवती भी शामिल है।

वाराणसी के चौबेपुर इलाके की निवासी किशोरी ने सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव को बताया कि वह सातवीं कक्षा तक पढ़ी है। जनवरी के पहले सप्ताह में उसे घरवालों ने डांट दिया तो वह गुस्से में घर से निकल आई। वाराणसी स्टेशन पर घूमते हुए उसे एक युवती मिली। वह उसे फुसलाकर अपने घर ले गई और तीन दिन रखा। फिर उसे बरेली लाई और यहां बबली नाम की महिला को बेच दिया। बबली, उसका पति खलील खान व दोस्त विनोद ने उसे कैंट के चनेहटी गांव में मस्जिद के पास कमरे में रखा।

पीड़ित किशोरी की उम्र 15 साल 

किशोरी का आरोप है कि ये लोग अक्सर उसे होटलों में ले जाकर जबरन देह व्यापार कराने लगे। दुर्गावती नाम की नेपाली महिला व जसलीन नाम की महिला भी बबली के ग्रुप में थे। इन लोगों ने उसका फर्जी आधार कार्ड बनवा लिया था और उसे बालिग बताकर ग्राहकों को सौंपते थे, जबकि हकीकत में किशोरी की उम्र 15 साल ही है। शुक्रवार रात ये लोग उसे सेटेलाइट चौराहे के पास एक होटल में लेकर आए। यहां भी उससे अनैतिक कृत्य कराया जा रहा था।

पीड़िता ने बताया कि वह टॉयलेट के बहाने होटल से भागकर पुलिस के पास पहुंच गई। उसने पुलिस को आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस ने होटल में छापा मारकर कार्रवाई की। सीओ तृतीय ने बताया कि होटल से नेपाली महिला समेत तीन महिलाएं व एक पुरुष पकड़ा गया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है, उनका चालान किया जाएगा। पीड़ित किशोरी के परिजनों को भी सूचना देकर बुलाया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000