रघुराज प्रताप सिंह “राजा भईया” 14 मई को खोलेंगे पत्ता, राजभवन बेंती कुंडा में बुलाई पार्टी पदाधिकारियों की बैठक

प्रतापगढ़। राजा भैया ने जनसत्ता दल के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि बैठक के बाद राजा भईया बीजेपी को समर्थन का ऐलान कर सकते हैं। लोकसभा चुनाव- 2024 के चौथे चरण का मतदान कल यानी 13 मई को है। इसको लेकर अब प्रचार थम चुका है। सभी पार्टियां पांचवें चरण के प्रचार में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में राजा भइया आज शाम पांच बजे अपने पत्ते खोलने जा रहे हैं। राजा भैया ने जनसत्ता दल के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि बैठक के बाद राजा भईया बीजेपी को समर्थन का ऐलान कर सकते हैं।

आज यानि रविवार को गृह मंत्री अमित शाह कुंडा के हीरागंज इलाके में थे और उन्होंने एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। राजा भईया पिछले दिनों अमित शाह से मिले थे। विनोद सोनकर जो कौशाम्बी संसदीय सीट से भाजपा से तीसरी बार उम्मीदवार हैं। राजा भईया उनके लिए वोट मांगने निकल सकते हैं। दो दिनों से इस बात की चर्चा रही कि भाजपा के चाणक्य अमित शाह की जनसभा में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भईया मंच साझा कर अपने दल का समर्थन भाजपा को देने का ऐलान कर सकते हैं। परन्तु जनसभा में ऐसा न हो सका और सारे कयास और अटकलों पर विराम लग गया।

राजा भईया की भाजपा चाणक्य अमित शाह से नहीं बनी बात ! अभी फंसा है, कोई पेंच 

उत्तर प्रदेश में पांचवे चरण के चुनाव में कौशांबी लोकसभा सीट पर मतदान होगा। इस सीट के अंतर्गत दो विधानसभा सीट कुंडा और बाबागंज प्रतापगढ़ जिले में आती हैं। कुंडा सीट से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भईया विधायक हैं। 12 मई, 2024 को भाजपा उम्मीदवार विनोद सोनकर के समर्थन में कुंडा विधानसभा क्षेत्र के हीरागंज बाजार में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया।

पिछले कई दिनों से यह कयास लगाया जा रहा था कि अमित शाह के साथ राजा भईया मंच साझा करेंगे। 3 मई, 2024 को बेंगलुरू में अमित शाह और राजा भईया के बीच मुलाकात हुई थी । यह खबर सामने आने के बाद इस बात की संभावना और अधिक हो गयी थी कि अमित शाह की सभा में राजा भईया शामिल होकर मंच साझा करेंगे। इससे भी अधिक संभावना तब बढ़ गई जब 12 मई की सुबह 8 बजे राजा भईया लखनऊ से बेंती अपने महल में आ पहुंचे।

कार्यकर्ता राजा भईया के इशारे का इंतजार करते रहे, पर उनकी ओर से कोई इशारा नहीं किया गया। अमित शाह आये, जनसभा की और चले भी गये। जनसभा में उन्होंने राजा भईया के नाम तक का भी जिक्र नहीं किया। राजा भईया की ओर से अचानक 14 मई, 2024 की शाम पांच बजे बेंती कोठी में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाये जाने की अधिकृत जानकारी सामने आयी है। इस बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा किये जाने की बात कही गयी है। हो सकता हो पीएम मोदी अथवा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंच साझा करने पर सहमति बनी हो। क्योंकि पांचवें चरण के चुनाव 20 मई से पहले अभी जिले में पीएम् और सीएम दोनों के आयोजन होने हैं।

इन घटनाक्रमों से यह साफ हो गया है कि राजा भईया और अमित शाह के बीच बात बनने में कोई समस्या आड़े आ रही है। अब राजा भईया के पास दो ही विकल्प हैं। एक तो वह लोकसभा चुनाव में खामोश रहें अथवा फिर किसी दल के उम्मीदवार का समर्थन करें ! क्योंकि इस बार पार्टी की ओर से उन्होंने किसी को उम्मीदवार नहीं बनाया है। अब देखना है कि 14 मई को बैठक में क्या निर्णय लिया जाता है, लोगों की नजर उस पर टिक गयी है। जनसत्ता दल लोकत्रांतिक में जो निर्णय होता है वह सिर्फ और सिर्फ राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भईया का होता है।  पार्टी पदाधिकारियों को सिर्फ लिए गए निर्णय से अवगत करा दिया जाता है।

राजनीतिक पंडितों का कहना है कि राजा भईया के मन में कहीं न कहीं जनमानस के प्रति एक हिचकिचाहट और संकोच का मनोभाव दिख रहा है कि यदि वह भाजपा का समर्थन खुलेआम करते हैं तो उनके राजनीतिक भविष्य पर इसका असर पड़ेगा ? इसी उहापोह में राजा भईया, भाजपा को समर्थन देने के निर्णय में दो कदम आगे तो तीन कदम पीछे होते नजर आ रहे हैं। फ़िलहाल अभी राज्य सभा के चुनाव में राजा भईया ने खुलेआम भाजपा उम्मीदवार को वोट देकर उसे जिताने का कार्य किया था। लोकसभा चुनाव-2024 में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक से उम्मीदवार न खड़ा करना भी कहीं न कहीं भाजपा को मौन समर्थन देने की दिशा में मुहर लगाकर पुष्टि करता है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000