सेना पर अमर्यादित टिप्पणी का मामला: लखनऊ कोर्ट में राहुल गांधी ने किया सरेंडर,सुनवाई के बाद मिल गई जमानत,जानें क्या है पूरा मामला

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मानहानि के एक मामले की सुनवाई के लिए मंगलवार को लखनऊ पहुंचे।राहुल गांधी के खिलाफ सेना पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में दर्ज केस की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में हुई।कोर्ट में आत्मसमर्पण करने के बाद एमपी-एमएलए कोर्ट के विशेष एसीजेएम ने राहुल को हिरासत में लिया। इसके बाद जमानत अर्जी पर सुनवाई शुरू हुई। सुनवाई के बाद 20-20 हजार के दो मुचलकों पर उन्हें जमानत दे दी गई।यह मुकदमा उन पर भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सैनिकों पर अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में मुकदमा चल रहा है।

राहुल ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 16 दिसंबर, 2022 को सेना के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। तब गलवान घाटी में हुई झड़प को लेकर राहुल गांधी ने कहा था कि चीन की सेना हमारे जवानों को पीट रही है लेकिन इस बारे में कोई नहीं पूछ रहा। राहुल गांधी ने कहा था कि चीनी सैनिक हमारे सैनिकों को मार रहे हैं।जबकि भारतीय सेना ने 12 दिसंबर को आधिकारिक बयान जारी करके बताया था कि चीनी सेना भारतीय सीमा में अतिक्रमण कर रही थी,जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। लिहाजा चीनी सेना अपने क्षेत्र में वापस चली गई। इस झड़प में दोनों पक्षों को मामूली चोटें आई थी।

राहुल गांधी के बयान के बाद बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) के पूर्व डायरेक्टर उदय शंकर श्रीवास्तव ने राहुल गांधी के खिलाफ लखनऊ की अदालत में मानहानि का केस दायर किया था। इसके खिलाफ राहुल गांधी इलाहाबाद हाईकोर्ट गए,लेकिन वहां उन्हें कोई राहत नहीं मिली।इसके बाद राहुल गांधी आज लखनऊ की अदालत में पेश हुए।लखनऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट में पिछली पांच तारीखों से राहुल गांधी हाजिर नहीं हो रहे थे। कोर्ट ने राहुल गांधी को आज आखिरी मौका दिया था,जिसके बाद राहुल कोर्ट में हाजिर हुए थे।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000