यूपी में 14 फरवरी को पहुंचेंगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, 11 दिनों में तय करेगी 20 जिलों का सफर

लखनऊ। लोकसभा चुनाव अब सिर पर है।कभी भी लोकसभा चुनाव का बिगुल बज सकता है।सभी राजनीतिक पार्टियां लोकसभा चुनाव में विजय पताका फहराने के लिए कमर कसकर जुट गई हैं।लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 फरवरी को उत्तर प्रदेश पहुंचेगी। उत्तर प्रदेश एक ऐसा प्रदेश है जहां इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर अभी भी तगड़ा पेंच फंसा है।राहुल गांधी की इस न्याय यात्रा के लिए कांग्रेस ने 20 जिलों में कोऑर्डिनेटर बनाए हैं और वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी है।उत्तर प्रदेश में न्याय यात्रा 11 दिनों में 20 जिलों का सफर तय करेगी और 25 फरवरी को आगरा होते हुए राजस्थान में प्रवेश करेगी।

आगामी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का ऐलान कर एक बार फिर पार्टी को मजबूत करने की कोशिश की है।यह न्याय यात्रा 20 मार्च तक चलेगी और 15 राज्यों में लगभग 6700 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।एक दिन पहले यात्रा के आगाज के दौरान राहुल ने केंद्र सरकार पर मणिपुर को लेकर जमकर हमला बोला था। यात्रा की शुरुआत में आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में महिला और युवा शामिल हुए।बहुजन समाज पार्टी से निलंबित सांसद दानिश अली भी इस यात्रा का हिस्सा बने।कांग्रेस का कहना है कि लोकसभा चुनाव से पहले निकाली जा रही यह यात्रा 67 दिन में 15 राज्यों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी।

राहुल गांधी की यह यात्रा चंदौली, बनारस ,भदोही, प्रयागराज प्रतापगढ़ ,अमेठी ,रायबरेली ,लखनऊ ,सीतापुर ,लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, बरेली, रामपुर ,मुरादाबाद ,अमरोहा , संभल,बुलंदशहर अलीगढ़ और हाथरस होते हुए आगरा से राजस्थान में प्रवेश करेगी।कांग्रेस ने 6 फरवरी को यात्रा को लेकर एक बड़ी बैठक बुलाई है,जिसमें हर जिले का एक कोऑर्डिनेटर मौजूद रहेगा।इस यात्रा को सफल बनाने के लिए एक वॉर रूम भी बनाया गया है जो यात्रा की सीधी मॉनिटरिंग करेगा।

प्रदेश के कोऑर्डिनेटर और पूर्व सांसद पीएल पुनिया, सह संयोजक और सीएलपी लीडर आराधना मोना मिश्रा, विधायक वीरेंद्र चौधरी, मीडिया अध्यक्ष और पूर्व मंत्री डॉक्टर सीपी राय राहुल गांधी की इस पूरी यात्रा को सफल बनाने के लिए लगातार मीटिंग कर आगे बढ़ रहे हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000