ओयो होटलों में छापेमारी से मचा हड़कंप.... उत्तरप्रदेशमुजफ्फरनगर ओयो होटलों में छापेमारी से मचा हड़कंप,पुलिस ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े 10 से अधिक जोड़े By Ramesh Tiwari Rajdar On Aug 28, 2023 874 मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार को ओयो होटलों पर पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से लगभग दस प्रेमी जोड़ों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। पुलिस के अनुसार कई दिन से क्षेत्र के ओयो होटल में अनैतिक कार्यों की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद आज कार्रवाई की गई।मिली जानकारी के अनुसार उपजिलाधिकारी सदर परमानन्द झा और क्षेत्राधिकारी नई मंडी हेमंत कुमार ने ए टू जेड रोड पर ओयो होटल पर छापेमारी की तो वहां लगभग 10 जोड़े अधिकारियों को मौजूद मिले, जिन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। एसडीएम सदर परमानंद झा ने बताया कि नई मंडी क्षेत्र के ए टू जेड रोड पर ओयो होटल में गलत गतिविधि की शिकायत मिल रही थी। सोमवार दोपहर में उन्होंने सीओ मंडी हेमंत कुमार और मंडी पुलिस को साथ लेकर ओयो होटल पर छापेमारी की तो वहां पर कई प्रेमी जोड़े मौजूद मिले। इनमें दो जोड़े छात्र-छात्रा थी। एसडीएम ने बताया कि सभी से पूछताछ की गई और बाद में चेतावनी देकर उन्हें छोड़ दिया गया।पूरे मामले में सीओ मंडी को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। समाचार 874 Share