प्रतापगढ़ में अवैध क्लीनिक पर छापा: कथित डॉक्टर गिरफ्तार,सरकारी दवाएं मिलीं

प्रतापगढ़ के महेशगंज थाना क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने हीरागंज बाजार स्थित मन्नत क्लीनिक पर छापा मारा। इस कार्रवाई में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक का भंडाफोड़ हुआ और छह बंडल सरकारी दवाएं बरामद की गईं। कथित डॉक्टर अरशद अहमद को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर रविवार को मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आजाद अहमद के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम, जिसमें डॉ. आर.पी. सिंह और डॉ. राजेश कुमार शामिल थे, ने महेशगंज पुलिस के साथ मिलकर निरीक्षण किया।

जांच के दौरान पाया गया कि क्लीनिक न तो पंजीकृत था और न ही इसके संचालन के लिए कोई वैध दस्तावेज मौजूद थे। इसके अतिरिक्त, सरकारी अस्पतालों में वितरित की जाने वाली राजकीय औषधियों का अवैध भंडारण और वितरण भी प्रमाणित हुआ।

पुलिस ने कुंडा बस स्टेशन रोड निवासी कथित डॉक्टर अरशद अहमद पुत्र डॉक्टर इजहार अहमद को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। इस संबंध में महेशगंज थाने में धारा 318(4)/317(2) बीएनएस, धारा 27(ख)(II) औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 और धारा 34(2) राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम 2019 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी महेशगंज के नेतृत्व में संपन्न हुई।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000