राज्यसभा चुनाव:अखिलेश यादव का संदेश लेकर राजा भ‌इया के घर पहुंचे नरेश उत्तम,मांगा समर्थन

लखनऊ। कांग्रेस से खटास स्वामी प्रसाद मौर्य के पार्टी छोड़ने और पल्लवी पटेल के बिदकने के बाद राज्यसभा चुनाव में अपने तीसरे प्रत्याशी को जिताने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अब नए सहयोगी की तलाश में जुट गए हैं।इसी कड़ी में अखिलेश यादव ने मंगलवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भ‌इया के पास भेजा।नरेश उत्तम ने राज्यसभा चुनाव में राजा भ‌इया का समर्थन मांगा और अखिलेश से बात भी कराई। दोनों नेताओं के बीच मोबाइल पर काफी देर बात हुई।

सूत्रों के मुताबिक अचानक ही राजा भ‌इया के आवास पर पहुंचे नरेश उत्तम ने राज्यसभा में समर्थन देने का अनुरोध करने के साथ ही लोकसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन के मुद्दे पर चर्चा भी की। बातचीत के दौरान राजा भ‌इया और नरेश उत्तम ने साथ भोजन भी किया।चर्चा के दौरान राजा भ‌इया ने मुलायम सिंह यादव के साथ सियासी सफर का जिक्र किया। राजा भ‌इया ने कहा कि अपने राजनैतिक जीवन का अधिकांश हिस्सा तो उन्होंने सपा को ही दिया है। नेता जी ने भी उन्हें उसी तरह सम्मान दिया था। पर उत्तम के प्रस्ताव पर राजा भ‌इया ने कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया। नरेश उत्तम पटेल लगभग एक घंटे तक उनके आवास पर रहे और दोनों के बीच आगे की सियासत को लेकर खूब चर्चा भी हुई, लेकिन सपा को राजा भ‌इया का समर्थन मिलेगा या नहीं, इस पर कोई नेता मुंह खोलने को तैयार नहीं है।

सूत्रों के मुताबिक सपा के साथ जनसत्ता दल के साथ गठबंधन को लेकर विस्तार से बातचीत भी हुई है। अखिलेश यादव ने भी फोन पर पुरानी बातें भूलकर नए सिरे से सियासी रिश्ते सुधारने का संकेत दिया है। इसलिए संभव है कि जल्द ही अखिलेश यादव और राजा भ‌इया की मुलाकात हो सकती है। माना जा रहा है कि सपा के विधायकों की संख्या और पल्लवी पटेल की नाराजगी के बाद राज्यसभा चुनाव में सपा की चुनौती बढ़ गई है। इसे देखते हुए ही अखिलेश यादव ने डैमेज कंट्रोल के तहत राजा भ‌इया से दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए उन्हें साधने का प्रयास शुरू किया है।राजा भ‌इया के पास दो विधायक हैं, एक तो कुंडा से वे खुद और दूसरे बाबागंज से विनोद सरोज। इसलिए अखिलेश चाहते हैं कि राजा भ‌इया साथ आ जाएं तो उनकी चुनौती काफी हद तक कम हो सकती है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000