मंत्री के भाई की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, JCB से फॉर्च्यूनर कार खींचकर ले गयी पुलिस

बिहार के बेतिया में दिहाड़ी मजदूर को अगवा करके उससे जबरन जमीन लिखवाने के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू हो गयी है। इस प्रकरण में मुख्य आरोपी के फॉर्च्यूनर को जेसीबी से खींचकर पुलिस ले गयी। पावर हाउस चौक निवासी रवि कुमार उर्फ पिन्नु समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम तैयार की गयी है। एसडीपीओ विवेक दीप इस टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी…

पुलिस अधीक्षक डा. शौर्य सुमन ने इस अपहरण मामले में कार्रवाई के लिए विशेष टीम का गठन किया है। टीम का नेतृत्व एसडीपीओ विवेक दीप कर रहे है। इसी बीच आरोपी पिन्नु के संभावित ठिकानों पर छापामारी जारी है। घटनाक्रम में जिस चार पहिया वाहन का इस्तेमाल किया गया था उसे गुलाबबाग से पुलिस ने जब्त कर लिया। जेसीबी के जरिए फॉर्च्यूनर कार को खींचकर पुलिस ले गयी। इसकी पुष्टि करते हुए एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि जब्त चार पहिया वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। उसकी भी तकनीकी जांच करायी जा रही है।

मजदूर के अपहरण का है मामला…

बताया जाता है कि इसी वाहन का इस्तेमाल दिहाड़ी मजदूर के अपहरण में किया गया था। इधर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। अभी भी आरोपी फरार पाये गये है। शीघ्र हीं वरीय अधिकारियों से निर्देश प्राप्त कर न्यायालय से अग्रेतर कार्रवाई की अनुमति ली जायेगी। बता दें कि मंत्री के भाई पर गंभीर आरोप लगे हैं।

CCTV फुटेज दिखाकर तेजस्वी यादव ने किया था प्रेस कांफ्रेंस…

मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है। जहां महनागनी स्थित एक राइस मिल से दिहाड़ी मजदूर को अगवा कर लिया गया था। घटना CCTV में कैद हो गयी। जहां एक मजदूर को कार में जबरन बैठाकर ले जाता एक शख्स दिखा। जिसके हाथ में पिस्टल था. इस मामले पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रेस कांफ्रेंस किया था और वीडियो फुटेज दिखाते हुए एक मंत्री के भाई पर आरोप लगाए थे। पिस्टल के नोंक पर जबरन जमीन लिखवाने का उन्होंने दावा किया था।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000