प्यार के लिए की बगावत, जेल से प्रेमी को छुड़ा लाई, 9 महीने की बच्ची बनी मां की शादी की गवाह; गजब है कहानी

बिहार के औरंगाबाद जिले की रहने वाली एक युवती ने आखिरकार एक साल बाद अपने प्रेम का पा लिया। दरअसल, हुआ कुछ ऐसा था कि युवती और पास के ही गांव के रहने वाले एक युवक के बीच प्रेम-प्रसंग चला रहा था। दोनों एक दूसरे से चोरी छिपे मिलते थे और फोन पर बाते करते थे। लेकिन उनके इस रिश्ते पर घरवालों को एतराज था। इस दौरान नाबालिग युवक अपने प्रेमिका को लेकर दिल्ली भाग गया।

युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद छानबीन शुरू की महज 8 दिन बाद पुलिस ने दोनों को दिल्ली से बरामद कर लिया। इस दौरान युवक जेल चला गया और युवती वापस अपने घर। लेकिन जब युवती अपने घर पहुंची उसके कुछ दिन बाद उसे मालूम हुआ की वो गर्भवती है… तो इस दौरान उसने समाज और समाज के लोगों के तानों की परवाह किए बगैर एक बड़ा फैसला ले लिया…वो ये था कि वो कोख में पल रहे बच्चे को जन्म देना चाहती थी और ऐसा उसने किया भी। इसके बाद, उसने अपने प्यार को पाने के लिए कोर्ट में रिहाई की अर्जी दी।

युवती ने लड़ी लड़ाई

युवती ने एक बेटी को जन्म दिया, लेकिन पिता के नाम के बिना उसे कौन पहचानता…पूरे जीवन उसे समाज के ताने सुनने पड़ते। वहीं अब ये सिर्फ एक प्रेम कहानी से जुड़ा मामला नहीं रह गया था, बल्कि के एक मां की लड़ाई बन गया. मां ने ठान लिया कि वो अब अपनी बेटी को उसका हक दिलाकर रहेगी। इसके लिए उसने कोर्ट में मदद की गुहार लगाई।

कोर्ट ने दी नई ताकत

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि अगर दोनों परिवार शादी के लिए तैयार हैं और लिखित समझौता देते हैं तो लड़के को जमामत दे दी जाएगी। कोर्ट के इस मानवीय रुख से युवती को नई ताकत मिल गई। आखिररार 8 महीने बाद युवक को जेल से रिहा कर दिया गया. दोनों की कोर्ट में ही बने मंदिर में शादी कराई गई।

9 महीने की मासूम बनी शादी की गवाह

यह सिर्फ एक शादी नहीं थी, बल्कि संघर्ष, इंतजार और एक मां के हौसले की ऐसी कहानी थी, जिसने हर किसी के दिल को छू लिया। गोद में 9 महीने की मासूम बेटी और आंखों में उम्मीद लिए एक मां को जीत मिली। कभी नाबालिग होने की वजह से समाज और कानून के बीच फंसी इस लड़की की जिंदगी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसे जानकर हर कोई हैरान है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     छुट्टी नहीं देने पर बैंक मैनेजर की हत्याः ऑफिस के अंदर गार्ड ने सीने में गोली मारी, राइफल लेकर भागा     |     सदर एसडीएम प्रतापगढ़ नैन्सी सिंह को अपने ही आदेश का अनुपालन कराने में पसीना छूट रहा है; पेशकार नहीं दे रहा है, तहरीर     |     बच्ची की हत्या, न्यूड लाश खेत में दफनाई: पड़ोसी ने रेप के बाद दबाया गला, भीड़ ने घर फूंकने की कोशिश की     |     प्यार के लिए की बगावत, जेल से प्रेमी को छुड़ा लाई, 9 महीने की बच्ची बनी मां की शादी की गवाह; गजब है कहानी     |     7 साल तक रेप, दूसरी शादी: अब टीचर ने छात्रा को तीसरी मंजिल से फेंका; दिल दहला देगी कहानी     |     माँ की क्रूरता : 2 साल के मासूम को मां ने बेलन से पीटा, मार-मार कर शरीर कर दिया लाल, मौत     |     150 बिजली पोल टूटे, 25 ट्रांसफॉर्मर ठप, 16 गांवों में पसरा अंधेरा;आंधी-बारिश ने कैसे मचाया कहर?     |     हैवान बना पति: डंडे-धारदार हथियार से कर दी पत्नी की हत्या, विवाद के बाद चेहरे पर किए कई वार, आरोपी फरार     |     नहीं बढ़ेगा प्रधानों का कार्यकाल, जुलाई के पहले हो जाएंगे प्रदेश में पंचायत चुनाव     |     प्रतापगढ़ के युवक की लखनऊ में बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या,घटना से गांव में हड़कंप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000