डबल मर्डर से सनसनी, सो रहे बुजुर्ग दंपति का बदमाशों ने रेत डाला गला

बिहार के बांका जिला से रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। प्रभावती नगर थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में गुरुवार की रात अज्ञात अपराधियों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक वृद्ध दंपति की निर्मम हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और गांव में दहशत का माहौल है।

मृतकों की पहचान 70 वर्षीय कैलाश यादव और उनकी 65 वर्षीय पत्नी समरी देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, यह दंपति गांव में ही एक छोटा सा मुर्गी फार्म चलाकर अपना जीवन यापन करता था। गुरुवार की रात दोनों अपने घर के पास बने गोहाल (पशुशाला/झोपड़ी) में सो रहे थे। तभी देर रात करीब 4 से 5 अपराधियों ने उन पर हमला बोल दिया। अपराधियों ने बड़ी ही बेरहमी से दोनों का गला रेत दिया और मौके से फरार हो गए। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण वहां पहुंचे तो खून से लथपथ शवों को देखकर उनके होश उड़ गए।

क्या कीमती जमीन बनी जान की दुश्मन?

ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि इस हत्याकांड के पीछे 16 कट्ठा कीमती जमीन का विवाद हो सकता है. समरी देवी के नाम पर उनके मायके (कटोरिया के बहादिया गांव) में मुख्य सड़क के किनारे काफी जमीन थी। हाल ही में दंपति ने इसमें से 2 कट्ठा जमीन बेची थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी जमीन के लालच में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। कैलाश यादव का एक बेटा है जो राजमिस्त्री का काम करता है, जबकि उनकी चार बेटियों की शादी हो चुकी है।

जांच में जुटी पुलिस और फोरेंसिक टीम

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ अमर विश्वास और थानाध्यक्ष सुधीर कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए FSL (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया है। डॉग स्क्वायड की मदद से अपराधियों के भागने के मार्ग का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने बताया- प्रथम दृष्टया ये मामला भूमि विवाद से जुड़ा लग रहा है। हम हर पहलू की जांच कर रहे है। वारदात में एक से अधिक अपराधी शामिल थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वर्तमान में पूरे प्रभावती नगर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। ग्रामीणों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000