गला दबाकर 2 साल के मासूम को मार डाला, फिर बोरे में भरकर छिपा दी डेड बॉडी, बदले की आग में चाची ने किया कांड

बिहार में शिवहर जिले के ताजपुर गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां बदले की आग ऐसी सुलगी की रिश्ते की चाची ने 2 साल के मासूम सुजीत कुमार की हत्या कर शव बोरे में बंद कर घर में रख दिया। मृतक सुजीत कुमार, ताजपुर निवासी अरुण शाह का पुत्र था। 13 मार्च की सुबह करीब 10 बजे से ही सुजीत कुमार लापता था। परिवार और ग्रामीण उसकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन काफी तलाश के बाद भी बच्चे का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद मामले की सूचना शिवहर थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अरुण शाह के चचेरे भाई चंद किशोर शाह के घर में बच्चे के शव के संबंध में कुछ सुराग मिल सकते है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चंद किशोर शाह (पिता कमल शाह) के घर में तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर से एक बोरे में बंद मासूम सुजीत कुमार का शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही शुभांक मिश्रा, सुशील कुमार, नगर थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह समेत कई थानों की पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची।

मासूम का गला दबाकर कर की हत्या

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल शिवहर भेज दिया। घटना के बाद गांव में एहतियातन भारी पुलिस बल की तैनात किया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि चंद किशोर शाह की पत्नी पार्वती देवी ने ही गला दबाकर बच्चे की हत्या की। जमीन संबंधी विवाद को लेकर सुजीत की मां चिंता देवी और प्रभावती देवी के बीच पहले से अक्सर झगड़ा होता रहता था। मृत बच्चे के मामा मंडन साह ने बताया कि पहले से चल रहे विवाद के कारण ही आरोपी महिला ने मासूम की हत्या कर दी और शव को बोरे में बंद कर घर में छिपा दिया।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बताया कि शिवहर थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव से सुबह करीब 11 बजे सूचना मिली थी कि दो साल का बच्चा सुजीत कुमार सुबह से गायब है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा बच्चे की तलाश शुरू कर दी गई थी। इसी दौरान एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो परिवारों के बीच पहले से विवाद चल रहा था और वहां तलाशी लेने पर अहम सुराग मिल सकता है।

तलाशी के बाद बरामद हुआ शव

एसपी ने बताया कि थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संबंधित घर में सर्च अभियान चलाया। तलाशी के दौरान वहां से एक बोरा बरामद हुआ, जिसमें करीब दो साल के बच्चे का शव मिला। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी महिला ने यह स्वीकार किया है कि पड़ोस में रहने वाली महिला जो उसकी देवरानी लगती है, उससे चल रहे विवाद और बदले की भावना में उसने बच्चे की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर जांच कराई गई है और सभी साक्ष्यों को एकत्र किया जा रहा है।

शव की स्थिति देखने से प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बच्चे का गला दबाकर हत्या की गई है। गले पर कुछ स्क्रैच मार्क भी पाए गए हैं और शव का रंग भी नीला पड़ गया था। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000