रिकवरी मैनेजर की पीट-पीटकर हत्‍या, देर रात फोन करके मिलने बुलाया था, CCTV में कैद हत्‍यारे

लखनऊ के इंदिरा नगर सेक्टर-8 में बुधवार देर रात रिकवरी एजेंसी के मैनेजर शशि उपाध्याय की सरेराह पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसके चेहरे और सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर उसे सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि किसी का फोन आने पर शशि देर रात घर से बाहर निकला था। पुलिस को घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी से मारपीट का फुटेज भी मिला है।

शशि प्रकाश उपाध्याय (24) इंदिरानगर के सेक्टर-आठ पटेल नगर में किराए पर रहते थे। वह विष्णु ऐंड रिकवरी एजेंसी में मैनेजर थे। गाजीपुर के एसीपी अनिद्य विक्रम सिंह ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे पटेल नगर में एक घायल युवक के सड़क किनारे पड़े होने की सूचना मिली। युवक की पहचान शशि के रूप में हुई। पुलिस ने उसे लोहिया संस्थान पहुंचाया। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। शशि की जेब से मिले फोन के जरिए उसके भाई रवि से संपर्क किया गया। इलाके से मिले सीसीटीवी फुटेज में दो युवक शशि की पिटाई करते हुए दिख रहे हैं। एसीपी ने बताया कि शशि कॉल आने पर घर से बाहर निकला था।

एसीपी अनिद्य विक्रम सिंह ने बताया कि पिता चंद्रभूषण उपाध्याय की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें लगाई गई है। पुलिस कॉल डिटेल, लोकेशन और फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश कर रही है। परिजनों के अनुसार शशि पिछले ढाई वर्षों से इंदिरा नगर में रह रहा था।

उसके भाई रवि ने बताया कि दोनों भाई पहले साथ रहते थे, लेकिन कुछ माह पहले रवि की जालंधर में निजी बैंक में नौकरी लग गई, जिसके बाद वह वहां शिफ्ट हो गया। शशि के साथ रहने वाला रिश्तेदार दो दिन पहले विदेश चला गया था, जबकि उसका दोस्त प्रिंस एक दिन पहले ही गांव लौट गया था, जिससे शशि घर में अकेला था। शशि की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता चंद्रभूषण, मां विजयलक्ष्मी, भाई रवि और बहनें श्वेता, शिखा और हर्षिता का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मां और बहनें बेसुध हो गई, जिन्हें रिश्तेदारों ने बड़ी मुश्किल से संभाला। परिवार ने पुलिस से जल्द से जल्द हत्यारों को पकड़ने की मांग की है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000