रीलबाज बाइक से खींच रहा था ट्रेन का इंजन, वीडियो वायरल हुआ तो पहुंचा सलाखों के पीछे

मुजफ्फरनगर। देशभर में लगातार हो रहे रेल हादसों के बीच रेल मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के पुलिस महानिदेशक से सहयोग की मांग की थी। यूपी डीजीपी की तरफ से निर्देश जारी किया गया है कि रेलवे ट्रैक अवरुद्ध करने संबंधी घटनाओं को रोकने के लिए कार्ययोजना पर काम किया जाएगा। डीजीपी ने जीआरपी और स्थानीय पुलिस द्वारा समन्वय स्थापित कर रेलवे ट्रैक की संयुक्त पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए हैं।

निगरानी और चेकिंग के निर्देश

साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि कुछ भी जानकारी मिलने पर उसे आपस में साझा किया जाए।ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं।ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिन भी ट्रैप पर पिछले 10 सालों में अपराधिक घटनाएं हुई हैं उन पर निरंतर निगरानी और चेकिंग कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।रेलवे ट्रैक के आसपास रहने वाले लोगों के वेरिफिकेशन करवाने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।वहीं किसी प्रकार की घटना होती है तो 112 पर कॉल कर इसकी जानकारी देने के भी निर्देश दिए गए हैं। आने वाले कुंभ मेले के आयोजन के दृष्टिगत रेलवे ट्रैक के आसपास अवैध निर्माण को नियमानुसार हटाए जाने की कार्रवाई करने के लिए भी कहा गया है।

ट्रेन के इंजन को बाइक से खींचने का वीडियो भी हो रहा वायरल

इसी बीच एक वीडियो भी सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक रेलवे ट्रैक पर मोटरसाइकिल के पहिए को केबल की मदद से इंजन से बांध रखा है और अपनी मोटरसाइकिल से उसे खींचने की कोशिश करता हुआ दिख रहा है।सोशल मीडिया पर व्यूज के लिए बनाए गए वीडियो के जरिए युवक अपनी जान को खतरे में तो डाल ही रहा है। साथ ही रेलवे की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा रहा है।

मुजफ्फरनगर के देवबंद का है वीडियो

मिली जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो मुजफ्फरनगर का है।देवबंद से रुड़की के लिए बनी रेलवे लाइन पर खड़े इंजन को मोटरसाइकिल से खींचने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।मुजफ्फरनगर पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रहे 20 वर्षीय विपिन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

आरोपी गिरफ्तार

आरपीएफ ने बताया कि देवबंद के मझोला के रहने वाले 20 साल के विपिन कुमार ने पंकज के नाम से इंस्टाग्राम पर आईडी बना रखी है।आरोपी ने देवबंद से रुड़की के लिए बनी रेलवे लाइन पर खड़े एक इंजन को अपनी बाइक से खींचने का प्रयास किया।सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी विपिन के साथ वीडियो में इंजन को खींचने वाली बाइक और मोबाइल को बरामद किया गया है। बता दें कि यह वीडियो अभी भी सोशल मीडिया पर वायरल है।रेल मंत्रालय ने कहा है कि इस वीडियो में दिख रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और यह वीडियो पुराना है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000