शादी से इनकार करने पर युवती की हत्या, छत पर सोते समय रेता गला

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में छत पर सो रही 25 वर्षीय युवती की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से ही आरोपी फरार था. इसी बीच मंगलवार को हत्यारोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से अवैध असलहा और हत्या में प्रयुक्त कपड़े व चाकू भी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवती से एकतरफा प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था, लेकिन जब युवती ने शादी से इनकार किया तो उसने हत्या कर दी।

घटना 28 अप्रैल की है, जहां पश्चिम शरीरा इलाके में एक युवती की गर्दन और हाथ की नस काट कर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कौशांबी द्वारा करारी, पश्चिम शरीरा, पिपरी थानों के प्रभारी और एसओजी-सर्विलांस टीमों का गठन किया गया। जांच में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर कई संदिग्धों से पूछताछ की गई। इसी दौरान पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के भगवतपुर कटरी गांव के रहने वाले सुरेंद्र सिंह पटेल का नाम सामने आया।

29 अप्रैल को पुलिस ने सुरेंद्र सिंह पटेल को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह युवती से प्रेम करता था और उससे शादी करने का दबाव बना रहा था लेकिन युवती शादी के लिए बार-बार इनकार कर देती थी। इसी बात से नाराज प्रेमी ने युवती की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस टीम आरोपी को बरामदगी के लिए बताए गए स्थान पर लेकर गयी। तभी उसने झोले में रखे अवैध तमंचे से SOG प्रभारी सिद्धार्थ सिंह की टीम व पुलिस पार्टी पर जानलेवा फायर कर दिया। पुलिस ने खुद को बचाते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। मौके से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा, कारतूस, घटना में पहने कपड़े और हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू बरामद किया है।

मामले में कौशांबी डीएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि 28 अप्रैल को पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में एक युवती की निर्मम हत्या की गई थी। जिसके संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पैर में गोली लगी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह युवती से प्रेम करता था। उससे शादी करने का दबाव बना रहा था, लेकिन जब युवती ने इनकार किया तो उसने हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000