करोड़ों की काली कमाई जुटाने वाला सेवानिवृत्त ARTO ललित कुमार गिरफ्तार,विजिलेंस ने डाला था छापा

परिवहन विभाग के रिटायर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार को विजिलेंस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में जांच में सहयोग नहीं करने पर यह कार्रवाई की है। बता दें कि बीती 7 और 8 जुलाई को ललित कुमार के ठिकानों पर विजिलेंस के छापे में 35 करोड़ की काली कमाई के ठाेस प्रमाण मिले थे। एसपी विजिलेंस बबिता सिंह ने बताया कि ललित कुमार के अलीगंज स्थित आवास पर छापे में 1.62 करोड़ रुपये नकदी, करीब 10 करोड़ रुपये कीमत के सोने-चांदी के बिस्किट और लखनऊ, नोएडा समेत कई जिलों में 15 से अधिक संपत्तियों के दस्तावेज आदि बरामद किए गए थे। इसके अलावा 2 कार, रिवाल्वर और विभिन्न बैंको, पोस्ट ऑफिस, म्यूचुअल फंड, फिक्स डिपॉजिट में निवेश करने के पुख्ता सुबूत भी मिले थे। सोमवार को ललित कुमार को विजिलेंस मुख्यालय में तलब करने के बाद उनसे गहन पूछताछ की गई। इस दौरान उनसे घर से बरामद नकदी, सोने-चांदी के बिस्किट आदि के बारे में सवाल हुए, जिनका वह कोई जवाब नहीं दे सके। उन्होंने नकदी हासिल करने के स्रोत के बारे में नहीं बताया। सोने-चांदी के बिस्किट खरीदने के बिल भी उपलब्ध नहीं करा सके। ये बिस्किट कहां से खरीदे गए थे, इसका भी उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। कई घंटे तक पूछताछ में सहयोग नहीं करने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकतर संपत्ति परिजनों के नाम

पूछताछ में ललित कुमार ने बताया कि उन्होंने अधिकतर संपत्ति उनके परिजनों के नाम पर है, जिससे उनका कोई वास्ता नहीं है। हालांकि जब अधिकारियों ने संपत्ति खरीदने के दौरान बैंक से दिए गए भुगतान को लेकर सवाल किया तो उन्होंने चुप्पी साध ली। अब विजिलेंस उनके परिजनों को भी पूछताछ के लिए तलब करने की तैयारी में है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     कुछ ही घंटों में नाबालिग के अपहरण व छेड़छाड़ के आरोपी को कोतवाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल     |     प्रतापगढ़ के मान्धाता में चोरी की 32.5 मीट्रिक टन सरिया बरामद, पांच गिरफ्तार     |     यूपी में 5 सरकारी स्कूल गायब, आप सांसद संजय सिंह का बड़ा आरोप, बोले- ढूंढने वाले को देंगे 1 लाख का इनाम     |     महाराष्ट्र के अमरावती में दर्दनाक हादसा: महिला अस्पताल में फटा वेंटिलेटर, आग में जिंदा जले 3 नवजात बच्चे     |     सिस्टम ही नहीं चाहता कि जनता की समस्या का समाधान समय पर हो जाये, अपनी पूँछ बनाये रखने के लिए की गई है, ऐसी ब्यवस्था     |     सीएम योगी ने सपा के प्रमुख अस्त्र पीडीए को लेकर अखिलेश यादव पर बोला तीखा हमला, कहा-पीडीए में पी का मतलब पिछड़ा और पंडित के बाद अभी पाकिस्तान भी होगा     |     दिवाली-छठ पर पूर्वांचलियों को बड़ा तोहफा, दिल्ली से यूपी-बिहार के 24+ शहरों के लिए चलेंगी लग्जरी वोल्वो बसें     |     मां-बाप के अरमानों का कत्ल: जिस बेटी को दुल्हन बनते देखना था, उसकी खून से सनी मिली लाश     |     थप्पड़ कांड के बाद फिर घिरे SSP, सपा नेता बोले-चैंबर में लात-घूंसों से पीटा, अखिलेश ने उठाई जांच की मांग     |     यूपी के प्रतापगढ़ वाले प्रदीप कुमार गोयल की आज भी नहीं हुई जमानत, आपराधिक पृष्ठभूमि देखकर न्यायालय ने जमानत प्रार्थना-पत्र कर दिया, निरस्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000