रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने खुद को गोली से उड़ाया, फेसबुक में सुसाइड नोट में लिखी ये बात

 

कानपुर। कानपुर में रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने असलहे से सीने में खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। तब युवक लहुलूहान हालत में पड़ा हुआ था। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर हैलट अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि घटना के बाद से ही परिजनों ने चुप्पी साध ली। युवक के खुद को गोली मारने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पूरा मामला कल्याणपुर थानाक्षेत्र का है।

आत्महत्या करने से पहले लिखा सुसाइड नोट

सभी को अलविदा, आप सभी के साथ रहना बहुत अच्छा था, अगर मैंने किसी को ठेस पहुंचाई हो तो मुझे वास्तव में खेद है, कृपया मेरी सभी गलतियों के लिए मुझे क्षमा करें, हम फिर से दूसरी दुनिया में मिलेंगे, जो लोग सौरभ को जीवित महसूस करना चाहते हैं, कृपया दूसरों की मदद करते रहें, आपको मिल जाएगा। सौरभ जीवित…अलविदा ,लव यू पापा, मुझे आप

नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में करता जॉब

गूबा गार्डन सिद्धार्थ नगर में रहने वाले हरी विलास शुक्ला रिटायर्ड दरोगा हैं। उनकी पत्नी रमा देवी और दो बेटे हैं। बड़ा बेटा हर्षित स्कूल में टीचर है। जबकि छोटा बेटा सौरभ नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है।शनिवार शाम को वह लौट कर आया। घर आने पर काफी परेशान था। परिजनों के पूछने के बाद भी उसने कुछ नहीं बताया। सौरभ ने छत पर जाकर असलहे से सीने में खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। अब सौरभा का हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |     आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रशासन का शिकंजा, 38 भवनों पर ध्वस्तीकरण की तैयारी     |     डॉक्टर ने यमुना में लगाई छलांग, इंस्टाग्राम वीडियो में मारपीट का आरोप; एसडीआरएफ समेत कई टीमें तलाश में जुटीं     |     प्रतापगढ़ पुलिस पर गंभीर आरोप: शिकायत के कई दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई FIR, पीड़ित ने लगाया कार्रवाई में लापरवाही का आरोप     |     आयुष्मान योजना में बड़ा खेल, एक ही परिवार के सदस्यों को बार-बार भर्ती कर निकाले लाखों     |     मिर्जापुर में तीन लोगों की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज     |     डेढ़ महीने पहले लव मैरिज अब कत्ल: ‘दुल्हन’ की हत्या कर घर में छह फीट गहरे गड्ढे में दफनाई लाश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000