विज्ञापन
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें – 9721975000 *

ज़मीनी विवाद में रिटायर्ड फौजी ने युवक को मारी थी गोली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

उत्तर प्रदेश के मैनपुर जिले में ज़मीनी विवाद को लेकर एक रिटायर्ड फौजी ने मंगलवार दोपहर में एक व्यक्ति को गोली मार दिया था। गोली लगने से युवक गम्भीर रूप से घायल हो घायल हो गया। जिसका इलाज चल रहा है। समाचार लिखे जाने तक घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार घटना मैनपुरी कोतवाली अंतर्गत आने वाले अगौथा की है। जहा रिटायर्ड फौजी मुरारी भदौरिया की ज़मींन है। इसी संपत्ति को लेकर मुरारी का पडोसी अजीत चौहान से विवाद हो रहा था। जिसमे विवाद के बीच अचानक अजीत का भाई रंजित असलहा लेकर आता है और मुरारी को नज़दीक से गोली मार दिया। गोली मुरारी के पेट में लगी और वह वही गिर कर तड़पने लगता। आनन फानन में मुरारी को लेकर ग्रामीण और परिजन स्थानीय अस्पताल जाते है, जहा से प्राथमिक उपचार के बाद मुरारी को सैफई रेफर कर दिया गया। स्थानीय कोतवाली इंस्पेक्टर ने बताया कि घायल मुरारी अब खतरे से बाहर है।

घटना कारित करने वाले रंजित चौहान को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दिया, जहाँ से अदालत ने उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मंगलवार की इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि मुरारी का एक व्यक्ति से विवाद हो रहा है। वह व्यक्ति आकर मुरारी को थप्पड़ मारता है और दोनों के बीच लिए हुवे लाठी की छीना झपटी शुरू हो जाती है। जिस व्यक्ति से विवाद हो रहा है वह अजीत चौहान बताया जा रहा है। इस दरमियाना वीडियो में महिलाओं की भी मारने के लिए उकसाने की आवाज़े आ रही है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि अचानक एक अन्य व्यक्ति दौड़ता हुआ आता है। जिसका नाम रंजित बताया जा रहा है और रंजीत विवाद कर रहे अजीत का भाई बताया जा रहा है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि रंजित ने दौड़कर आये और नज़दीक से मुरारी को गोली मार दिया और मुरारी वही ज़मींन पर गिर पड़ा। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

पेड़ काटने को लेकर युवक की गोली मारकर की गई हत्या, तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल     |     धर्म पूछ कर किया गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़ में दोनों के पैर में लगी गोली     |     लाल जोड़े में लाश, मांग में सिंदूर, सिगरेट से दागने के निशान, कूड़े के ढेर में युवती का शव मिलने से सनसनी     |     शिवराज सिंह चौहान नहीं तो कौन होगा एमपी का अगला सीएम, रिजल्ट के बाद दिल्ली पहुंचे ये बड़े नेता     |     गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या पर HC ने लिया संज्ञान, सरकार से मांगी रिपोर्ट; जेल IG को भी दिया यह निर्देश     |     गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या के बाद जेलों में अलर्ट, जेपी कारागार में प्रशासन ने मारा छापा, कई सामान हुआ बरामद     |     बदमाशों ने घर में घुसकर व्यापारी की पत्नी की निर्मम हत्या, शव देख सिहर उठे लोग     |     रामपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन हादसा,पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे,दिल्ली-लखनऊ रूट प्रभावित     |     पिता की हत्या का बदला लेने के लिए नौ साल के बच्चे की हत्या, गांव के ट्यूबवेल के टैंक में मिला शव     |     भारतीय वायुसेना का ट्रेनी विमान हुआ क्रैश, दो पायलट की हुई मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000