वॉक पर निकले रिटायर्ड टीचर को सरेआम गोली मारकर की गई हत्या, पत्रकार विमल यादव के बाद एक और गवाह की हत्या

बिहार में डबल मर्डर से एक बार फिर सनसनी फैल गई है। रविवार को अपराधियों ने राज्य में दो हत्याओं को अंजाम दिया है। बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ बदमाशों ने मॉर्निंग वॉक के दौरान एक रिटायर शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के फतेहा पंचायत के फतेहा रेलवे स्टेशन के पास की है। बताया जा रहा है कि आपसी दुश्मनी के कारण अज्ञात अपराधियों ने 70 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान फतेहा गांव निवासी जवाहर चौधरी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि फरवरी साल-2021 में मृतक जवाहर राय के बेटे की भी हत्या कर दी गई थी, जिसमें मृतक चश्मदीद गवाह थे। हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने बताया कि मृतक जवाहर राय प्रतिदिन सुबह टहलने के लिए गांव से फतेहा रेलवे स्टेशन की ओर निकलते थे।

आज भी जब वह सुबह फतेहा हॉल्ट के पास सड़क पर टहल रहे थे तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची बछवाड़ा थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। इस मामले में मौके पर मौजूद जांच अधिकारी ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर हत्या की बात सामने आ रही है, फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। बेगूसराय में पिछले 1 सप्ताह में करीब आधा दर्जन आपराधिक घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीती रात भी पार्किंग विवाद में तीन लोगों को गोली मार दी गयी, जिसमें से एक की मौत बछवाड़ा थाना क्षेत्र में ही हो गयी। तीन दिन पहले एक उपमुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। लगातार बढ़ रहे अपराध से लोगों में पुलिस के प्रति गुस्सा है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000