रिटायर्ड टीचर की पत्नी और बुजुर्ग पिता की धारदार हथियार से हत्या

कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर साक्ष्य संकलन के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। रिटायर्ड टीचर के दोनों बेटों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अमरौधा कस्बे के टंडन नगर इलाके में रहने वाले रिटायर्ड टीचर विमल द्विवेदी की तीसरी शादी ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। रिटायर होने पर मिले पैसों के सहारे 64 साल की उम्र में उन्होंने 28 साल की लड़की जीवन साथी बनाया। दो पत्नियों के बच्चों ने पिता की तीसरी शादी का विरोध किया रिटायर्ड टीचर विरोध को को नजरअंदाज कर तीसरी पत्नी के साथ अलग रहने लगे।

भारी पड़ी रिटायरमेंट के बाद तीसरी शादी… 

गुरुवार सुबह विमल द्विवेदी के चिल्लाने पर पड़ोसी इकट्ठा हो गए। घर का खौफनाक मंजर देखकर पड़ोसियों के पैरों तले जमीन खिसक गई. खून से लथपथ रिटायर्ड टीचर विमल द्विवेदी कराह रहे थे। दूसरी तरफ पत्नी खुशबू और पिता राम प्रकाश का शव पड़ा हुआ था। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। लोगों से पूछताछ में पता चला कि रिटायर्ड टीचर ने तीसरी शादी की थी। परिजनों ने तीसरी शादी का विरोध किया था । पुलिस को पता चला कि विरोध को नजरअंदाज कर रिटायर्ड टीचर ने तीसरी पत्नी के साथ अलग रहने का फैसला किया । दो पत्नियों के बच्चों पर शक गहरा गया। पुलिस ने दो बेटों ललित और अक्षत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस की सख्ती के आगे दोनों टूट गए। अपराध कबूल करने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों बेटों ने बताया कि पिता और खुशबू को परिजनों ने शादी करने से मना किया था। बात नहीं मानने पर घर में घुसकर चाकू और पत्थर से हमला कर दिया। हमले में रिटायर्ड टीचर के पिता और पत्नी की मौत हो गई।

हमले में टीचर के पिता और पत्नी की मौत…

पुलिस अधीक्षक बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि हत्याकांड के पीछे रिटायर्ड टीचर विमल की तीसरी शादी प्रमुख कारण है। विमल द्विवेदी ने दो शादियां पहले की थी। रिटायरमेंट के बाद 28 साल की लड़की से शादी का विरोध परिवार में जमकर हुआ। दोनों पत्नियों के बेटों ने भी पिता के फैसले का विरोध किया। शक के आधार पर दोनों बेटों से पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने अपराध स्वीकार कर लिया है। हत्या के पीछे रिटायरमेंट का पैसा और प्रॉपर्टी मानी जा रही है। रिटायर्ड टीचर की संपत्ति दो बीवियों में बंटनी थी। संपत्ति में तीसरा हिस्सेदार आने से बंटवारे की रकम कम हो रही थी। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     तीन करोड़ का गांजा बरामद, अंतराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार     |     दिल दहलाने वाला हादसा: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, कई घायल, परिवारों में मचा कोहराम     |     पूर्व विधायक पर जानलेवा हमले के विरोध में अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन; जानिए पूरा मामला     |     सुहागिन महिलाएं ले रही थीं विधवा पेंशन,अब होगी 22.86 लाख की वसूली,नोटिस हुआ जारी     |     हेड स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को सजा दिलवाने पुलिस अधिकारियों को एसपी ने किया सम्मानित,कहा-सभी बधाई के पात्र     |     काशी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप,पुलिस ने ली तलाशी,जंघई स्टेशन पर तीन घंटे खड़ी रही ट्रेन     |     दो करोड़ की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार,नेपाली ग्राहक को जा रहे थे बेचने     |     ‘सालों का बदला लिया’ देवर ने भाभी का सिर कलम किया, उसे लेकर सड़क पर घूमता रहा, थाने में किया सरेंडर     |     अर्टिगा कार और ट्रक की भीषण भिड़ंत, महिला समेत चार की दर्दनाक मौत, तीन घायल     |     हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को 2 साल की सजा,अब जाएगी विधायकी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000