धर्मांतरण का बदला ट्रेंड: आशा कार्यकर्ता आर्थिक मदद के नाम पर करा रही धर्म परिवर्तन : सामने आई ये दो वजह

यूपी के जौनपुर में आशा कार्यकर्ता धर्म परिवर्तन करा रही हैं। ऑनलाइन चंगाई सभा का आयोजन किया जाता है। सरनेम बदलने का दबाव नहीं होता है। इस बदलाव के पीछे की वजह सरकारी योजनाओं से वंचित होने का डर है। जौनपुर सहित पूर्वांचल के 10 जिलों में प्रलोभन, आर्थिक मदद के नाम पर धर्मांतरण कराया जा रहा है। ईसाई मिशनरियों ने पूर्वांचल के 10 जिलों में धर्मांतरण का ट्रेंड बदल दिया है। अब धर्म परिवर्तन करने वालों के सरनेम नहीं बदले जा रहे हैं। इसकी दो वजहें हैं। पहली यह कि ईसाई धर्म अपनाने वाले लोगों के बीच रहकर काम कर रहे हैं। दूसरी वजह, सरकारी दस्तावेजों में कोई बदलाव नहीं करना पड़ रहा। सरकारी योजनाओं का लाभ पहले की तरह मिल रहा है।

एससी-एसटी, ओबीसी आरक्षण व उनसे जुड़े लाभ भी मिल रहे हैं। मिशनरियों ने धर्म परिवर्तन में आशा कार्यकर्ताओं तक को लगा दिया है। जौनपुर की एक आशा कार्यकर्ता (हमारे पास आशा कार्यकर्ता का नाम, उससे बातचीत की रिकॉर्डिंग सुरक्षित है) धर्म परिवर्तन कर चुकी है जो अब धर्म परिवर्तन कराने का काम तेजी से कर रही है। वह कहती है, मेरी पहचान वही है, सिर्फ एक लॉकेट पहन लिया है। लॉकेट कपड़े के अंदर रहता है। सरनेम नहीं बदला है। वह कहती है, भुल्लनडीह में दुई लइकी जौन की हिजरी यानी किन्नर पैदा भइन, परमेश्वर उनकै नारी बना दीहिन। पुलिस की सख्ती की वजह से चंगाई सभा का तरीका बदल गया है। अब मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन प्रार्थना सभा होती है।

इतवार, शुक्रवार की सभा मुंबई से चलती है। नए लोगों को जोड़ा जाता है। धर्म परिवर्तन के लिए नाम बदलने की बात पर वह कहती है, नाही नमवा काहे बदलबा, चोरी करा है, जौन तुहार इच्छा है उ करा, सब फिंकुवा बात है। एक नाव पर चलना होगा, देवी-देवता को मानो या परमेश्वर को। दु तरफ न जाई, जब चाही तब प्रभु का नाम लेहे अउर सभा में नाम थोड़ी लिखावन है, अपने घरै प्रार्थना करा, चलबा उवां तब बाइबल, फोटो, किताब मिलिहा। दिल्ली, मुंबई तक से लोग यहां आते हैं। चंडीगढ़ के पास्टर बजिंदर की चंगाई सभा होती है।

जौनपुर में पुलिस की सख्ती तो वाराणसी के भुल्लनपुर जाने लगे

आशा कार्यकर्ता ने कहा कि जौनपुर में सख्ती के कारण सब लोग वाराणसी जाते हैं। पिछली बार 10-11 लोग टेंपो से बनारस के भुल्लनपुर क्षेत्र में गए थे। वहां पर 250 से 300 लोग जुटे थे। इस इतवार यानी रविवार को फिर जाना है।

पहले लोग घर पर जुटते थे, सख्ती के कारण अपने-अपने घरों में ही प्रार्थना करते हैं

सुल्तानपुर के अच्छेलाल के परिवार का कहना है कि वह बपतिस्मा (शपथ) कर चुके हैं। अब वह सिर्फ यीशु को मानते हैं, उनके लिए कुछ भी कर सकते हैं। अच्छेलाल के परिजनों ने तो अपना धर्म नहीं बदला लेकिन वे घर पर प्रार्थना करते हैं। शुरू में घर पर लोग जुटते थे मगर पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की सख्ती की वजह से इसे बंद कर दिया। अब सभी लोग अपने-अपने घरों में प्रार्थना करते हैं। सरकी गांव के रमेश का कहना है कि चंगाई प्रार्थना सभा जाने से फायदा मिलता है। इतवार को सभा में जाएंगे।

मिशनरीज का मुख्य टारगेट अब फर्स्ट जनरेशन

पुलिस के पास जो मामले पहुंचे हैं, उसके मुताबिक मिशनरीज का मुख्य टारगेट अब फर्स्ट जनरेशन है। वह गरीब और जनजातीय परिवारों को सीधे तौर पर नहीं जोड़ रहे हैं। ये उनके बच्चों को टारगेट करते हैं। शादी, शिक्षा, इलाज के नाम पर आर्थिक ताैर पर मदद करते हैं। धीरे-धीरे परिवार की सहानुभूति हासिल करते हैं।यह काम कुछ बिचौलियों के माध्यम से किया जाता है। इसमें उनका कमीशन तय होता है, एक व्यक्ति को जोड़ने का रेट 25-50 हजार रुपये होता है। जब सहानुभूति हासिल हो जाती है, तब उनको सभाओं में बुलाया जाता है। वहीं, इनके बच्चे बड़े होकर मिशनरीज संस्थाओं के लिए काम करने लगते हैं या फिर खुद धर्मांतरण करवा लेते हैं।

धर्म परिवर्तन का खुला रेट

करीब साल भर पहले अपने मूल धर्म में वापसी करने वाले जौनपुर के खुज्झी निवासी वीरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि शादी, इलाज के लिए आर्थिक प्रलोभन देकर लोगों को धर्मांतरण कराया जाता है। एक व्यक्ति का धर्मांतरण कराने पर 25 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस समय खलिया, भुल्लनडीह, केराकत आदि इलाकों में लोगों को चंगाई सभा में जुटाया जाता है।ये सभाएं हर बृहस्पतिवार को सुबह और शाम को एक-एक घंटे चलती हैं।
रजिस्टर में लोगों के नाम नोट किए जाते हैं। उसका धर्मांतरण प्रमोद और प्रदीप नाम के व्यक्तियों ने कराया था। प्रार्थना सभाओं में लोगों को प्रभु यीशु के नाम का पानी पिलाया जाता है। पहले दुर्गा यादव यहां धर्मांतरण कराता था। उसके परिवार के सदस्य और रिश्तेदार धर्मांतरण कर चुके हैं।लोभ-लालच की आड़ में धर्म परिवर्तन के मामले जहां भी सामने आते हैं वहां छापा मारकर प्रभावी कार्रवाई की जाती है। जाैनपुर में इसी साल चार केस दर्ज किए गए और आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया। ऐसे मामलों में सख्ती जारी रहेगी। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। – डॉ कौस्तुभ, एसपी जौनपुर

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000