बाइक पर सवार होकर लव पॉइंट पर सेल्फी लेने पहुंचे प्रेमी प्रेमिका को पत्नी ने दोनों की चप्पलों से की पिटाई

आगरा। बाइक पर सवार होकर आई लव यू सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी लेने के लिए पहुंचे प्रेमी प्रेमिका के ऊपर जब दे दना दन चप्पलों की बौछार शुरू हो गई तो प्रेमी प्रेमिका ने रणचंडी बनी महिला से माफी मांगकर पीछा छुड़ाने की कोशिश की। बाद में परिजन दोनों को वहां से ले गए, तब कहीं जाकर सार्वजनिक रूप से हो रहे ड्रामे का अंत हुआ। दरअसल बृहस्पतिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के फतेहाबाद रोड का होना बताए जा रहे इस वीडियो के तहत बुधवार की अपराहन तकरीबन 3.00 बजे एक महिला फतेहाबाद रोड पर आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट पर जाकर खड़ी हो गई। तकरीबन 20 मिनट के बाद एक युवक एवं युवती बाइक पर सवार होकर जैसे ही वहां पर पहुंचे तो लव पॉइंट पर पहले से खड़ी महिला ने बाइक के पीछे बैठकर आई युवती को पलक झपकते ही बाल पकडकर नीचे उतार लिया और उसके बाल खींचने शुरू कर दिये।

इसी बीच महिला ने युवती को जमीन पर गिराया और बाल खींचकर उसे बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान युवती के साथ आया युवक महिला से उसे छोड़ देने की गुजारिश करता रहा, मगर रणचंडी बनी महिला ने नॉनस्टाप अपने काम को जारी रखा। बाद में महिला ने बताया कि युवती के साथ बाइक पर सवार होकर आया युवक उसका पति है और हमारे छोटे-छोटे बच्चे हैं। लेकिन उसने दूसरी महिला को प्रेम जाल में फंसा लिया है जो उसकी कमाई के ऊपर मौज-मस्ती लूट रही है। तकरीबन आधा घंटे तक चले हंगामे के बाद पति पत्नी और प्रेमिका को उनके रिश्तेदार एवं जानकार लोग अपने साथ लेकर चले गए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000