एसपी कार्यालय के ठीक सामने, सहजन तोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को पड़ोसी पिता-पुत्र और उनके साथियों ने पीट दिया, एक हफ़्ते बाद ही दर्ज हो सका मुकदमा

एसपी प्रतापगढ़ के कार्यालय से चन्द कदम दूर होती रही सड़क पर ही मारपीट, कुछ देर के लिए आवागमन भी हो गया था, अवरुद्ध…

आधा दर्जन लोग एक युवक को मारने के लिए हुए थे, एकत्र 

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से चंद कदम दूर पर ही हुई मारपीट ने जनपद की कानून ब्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। लोगों का मानना है कि जहाँ पुलिस ही पुलिस रहती हो वहाँ पर दिन में मारपीट की घटना कारित हो जाये तो इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है ? क्योंकि पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अलावा गांजी चौराहा पर अक्सर पुलिस पिकेट खड़ी रहती है। फिर भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया जाना किसी चुनौती से कम नहीं।

कोतवाली नगर स्थित गांजी चौराहा निवासी शिवांशु गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता ने एसपी प्रतापगढ़ को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसे 11/03/2026 को समय लगभग सुबह 10 बजे जब वह मकान के सामने अपने सहिजन के पेड़ से सहिजन तोड़ रहा था, तभी वहाँ उसके पड़ोसी सुनील गुप्ता पुत्र जवाहर लाल गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, ओम गुप्ता पुत्रगण सुनील गुप्ता  निवासी गांजी चौराहा व उनके दो साथी सनी सरोज व आर्यन सरोज पुत्र अज्ञात निवासी- पल्टन  बाज़ार, सुमित्रापुरी, शिव मंदिर के बगल थाना कोतवाली नगर व दो अज्ञात ब्यक्ति उनके साथ आये और उसे माँ बहन की गंदी-गंदी गालिया देते हुए मारने पीटने लगे।

शिवांशु गुप्ता का कहना है कि जिस समय वो लोग आकर मारपीट किये उस वक्त वह अपनी दुकान के सामने बैठा था। वादी मुकदमा शिवांशु गुप्ता का आरोप है कि उक्त सभी सरोपियों ने मारपीट के बाद उसकी दुकान पर रखे सामान  को तोड़ डाले, जिसका सीसीटीवी फुटेज वादी मुकदमा के पास है। उसके मना करने पर वो लोग धमकी दिए कि यहाँ से भाग जाओ नहीं तो जान से मार देंगे। हल्ला गुहार सुनकर लोगों द्वारा बीच बचाव किया गया तब उसकी जान बची। आज घटना के एक सप्ताह बाद कोतवाली नगर में भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध संख्या-0174/2026 के अंतर्गत 5 धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000