मऊ डीएम को ज्योति बनकर रिंकू ने दी थी धमकी, कहा था- सपा की सरकार बनते ही औकात दिखा देंगे

म‌ऊ। उत्तर प्रदेश के म‌ऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान जिलाधिकारी अरुण कुमार को सोशल मीडिया पर धमकी दी गई थी। सोमवार को पुलिस ने धमकी देने के मामले में युवक रिंकू यादव को गिरफ्तार किया है। रिंकू ने ज्योती यादव नाम के एक्स आईडी से डीएम को धमकी दी थी। शहर कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम ने मुखबिर की सूचना पर रिंकू को बाल निकेतन तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है।

चार सितंबर को ज्योती यादव के नाम से संचालित एक्स अकाउंट से डीएम के एक्स हैंडल पर धमकी दी गई थी। कहा गया था कि डीएम साहब को मेरी सीधी चेतावनी है कि सपा के वोटरों पर लाठीचार्ज या उन्हें मत का अधिकार नहीं मिला तो सपा की सरकार बनने पर तुम अपनी नौकरी से हाथ धो बैठोगे। 2026 में सपा की सरकार बनते ही तुम्हें औकात याद दिखा देंगे। मामले में शहर कोतवाली पुलिस विभिन्न धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर जांच में जुटी थी। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि जिस ज्योति नामक सोशल मीडिया अकांउट से धमकी दी गई वह फर्जी है।

उसे चलाने वाला कोई और है।उस अकाउंट को रिंकू यादव पुत्र कैलाश यादव निवासी दीनदयाल उपाध्याय नगर थाना मुगलसराय जनपद चंदौली द्वारा चलाया जा रहा है।            पुलिस टीम ने सोमवार को रिंकू को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।पूछताछ में रिंकू यादव ने स्वीकार किया कि उसने ही ज्योति यादव के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर मऊ डीएम के अकाउंट पर धमकी भरा कमेंट किया था। एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद ही पुलिस टीम इस मामले को लेकर जांच में जुटी थी। पुलिस ने जांच में किसी महिला नहीं बल्कि इसे ज्योती नाम से संचालित करने वाले रिंकू यादव को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000