रोडवेज बस ने डायल 112 वाहन में मारी टक्कर, सिपाही समेत दो की मौत व दो घायल, हादसे के बाद चालक फरार

महोबा। बीती रात एक रोडवेज बस ने डायल 112 वाहन में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पीआरवी वाहन एक सिपाही की मौत हो गई और तीन अन्य सिपाही गंभीर रुप से घायल हो गए। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद बस चालक का संतुलन बिगड़ गया और शहर के परमानंद तिराहे के समीप एक राहगीर को टक्कर मार दी जिसकी जिला अस्पताल में उपचार दौरान मौत हो गई।

बस चालक दुर्घटनाएं करने के बाद बस को महोबा रोडवेज वर्कशाप पर बस खड़ी कर रफूचक्कर हो गया। वहीं पुलिस वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद वाहन के अंदर फंसे घायल सिपाहियों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचा गया।

बताया जाता है कि डायल 112 ड्यूटी पर पुलिस सिपाही कबरई क्षेत्र के पर ड्यूटी कर रहे थे, तभी चंद्रावल रोड मोड के समीप पीछे से आ रही महोबा डिपो की रोडवेज बस ने पुलिस वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे डायल 112 सड़क किनारे बनी दुकान की शटर से जा टकराई और यल 112 ड्यूटी में संचालित पीआरवी 6329 चालक हेड कांस्टेबल अब्दुल हक अपने साथी हेड कांस्टेबल बेचन लाल और सिपाही सुभाष चंद्र बुरी तरह से घायल हो गए।

दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक बस तेज रफ्तार से महोबा की ओर निकल गया और शहर के परमानंद तिराहे पर एक राहगीर को टक्कर मारकर लहूलुहान अस्वथा में छोड़कर बस महोबा रोडवेज के वर्कशाप में खड़ी कर फरार हो गया। डायल 112 वाहन में टक्कर मारने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन में फंसे सिपाहियों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डाक्टरों ने घायलों का परीक्षण करने के बाद कांस्टेबल सुभाषचंद्र को मृत घोषित कर दिया और हेड कांस्टेबल अब्दुल हक और बेचनलाल का इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया जा रहा है।

वहीं अज्ञात राहगीर को स्थानीय लोगों द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनो शवों का पंचनामा भरने के बाद मोर्चरी में रखवा दिया और मृत राहगीर की पहचान करने के लिए पुलिस जुट गई है। इस हादसे को लेकर सीओ सिटी दीपक दुबे का कहना है कि पीआरवी पुलिस वाहन में अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने की सूचना मिली थी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया था लेकिन एक सिपाही की मौत हो गई। बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन की पहचान कर ली गई है ओर उसके आधार पर आगे जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000