बिजली विभाग में बवाल, ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा और UPPCL के चेयरमैन आशीष गोयल हुए आमने-सामने

यूपीपीसीएल के चेयरमैन पर भड़के ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा, लिखी चिट्ठी, बिना बताए गायब रहने और विभाग में जानबूझकर छंटनी करने का लगाया आरोप…

ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने चेयरमैन को लिखा तल्ख पत्र, “बिना मुझसे पूछे बिजली महंगी क्यों की ?” ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा का UPPCL चेयरमैन पर बड़ा हमला। मेरे विभाग के फैसले मुझे टीवी न्यूज चैनल से पता चलते हैं। बिना बताए मुख्यालय से कहां गायब रहते हो ? संकट के समय में आप हेडक्वार्टर से बाहर थे, समीक्षा बैठक ऑनलाइन हुई, हेडक्वार्टर छोड़ने से पहले अगली दफे अवगत करायें, मंत्री का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल है, जनता से डायरेक्ट जुड़े विभाग का ये हाल है। मंत्री ने लिखा बिना सहमति लिए सरचार्ज बढ़ा दिया, पूर्व जानकारी क्यों नहीं दी ?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिजली संकट और बढ़े हुए बिजली बिलों के बीच अब ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा और UPPCL चेयरमैन आशीष गोयल के बीच खुली टकराहट सामने आ गई है। ऊर्जा मंत्री ने UPPCL चेयरमैन को कड़ा पत्र लिखकर सवाल किया है कि जून 2026 के बिजली बिलों में 10% Fuel & Power Purchase Adjustment Surcharge (FPPAS) लगाने का फैसला बिना उन्हें बताए और बिना उनकी अनुमति के कैसे लिया गया ?

मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि इस फैसले से सरकार की छवि खराब हुई है और विभाग की बदनामी हुई है। उन्होंने पूछा कि इतने महत्वपूर्ण फैसले पर मंत्री को विश्वास में क्यों नहीं लिया गया ? उत्तर प्रदेश में झटका देने वाले विभाग में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के चेयरमैन आशीष गोयल के बीच का अंतर्विरोध अब सामने आ गया है।

ऊर्जा मंत्री ने आशीष गोयल को एक पत्र लिखकर सरचार्ज के नाम पर गुपचुक तरीके से बिजली के बिल बढ़ाए जाने पर कड़ा ऐतराज जताया है और उनसे इस मनमानी पर जवाब मांगा है। ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने बेहद तल्ख लहजे चिट्ठी में चिट्ठी लिखी है। ऊर्जा मंत्री ने पूछा है कि उनकी जानकारी के बिना सरचार्ज के नाम पर बिजली की दरें बढ़ाने का फरमान कैसे जारी कर दिया गया, क्या आपको इस बारे में मुझसे पूछना या सलाह लेना भी सही नहीं लगा ?

बता दें कि इस चिट्ठी के सामने आने के बाद यूपी की नौकरशाही और राजनीतिक हल्कों में हड़कंप मच गया है। एक चौंकाने वाला दावा करते हुए ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने कहा कि जनता पर बढ़े हुए बिजली बिल का बोझ डालने की जानकारी उन्हें किसी आधिकारिक फाइल या बैठक से नहीं, बल्कि टीवी चैनलों पर चल रही खबरों से मिली। इस चिट्ठी में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने यूपीपीसीएल के चेयरमैन आशीष गोयल की कार्यशैली पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

ऊर्जा मंत्री लिखा कि अधिकारी बिना बताए और बिना सूचना दिए अक्सर गायब रहते हैं। इसके अलावा ऊर्जा मंत्री ने विभाग की आंतरिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि बिजली विभाग में जो लोग वाकई काम करने वाले हैं, उनकी जानबूझकर छंटनी की जा रही है। बता दें कि 30 मई को यूपीपीसीएल ने फ्यूल सरचार्ज में 10 फीसदी की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया था। हालांकि बाद में उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने यूपीपीसीएल द्वारा बिलों में प्रस्तावित 10 प्रतिशत अतिरिक्त बिजली टैरिफ वसूली पर रोक लगा दी थी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     कांग्रेस हाईकमान बिना सूचना UP के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटा दिया, आखिर क्यों ?     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |     सिर से उठा पिता का साया, मां ने की बेचने की कोशिश, सहारा देने के नाम पर गैंगरेप, फिर नहर में फेंका     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000