सहारनपुर का मोस्ट वांटेड हाजी इकबाल ने पासपोर्ट में पता बदलवाने के लिए किया आवेदन,पुलिस ने लगाई आपत्ति,दुबई में होने की चर्चा

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का मोस्ट वांटेड एक लाख का इनामिया खनन माफिया पूर्व विधान परिषद सदस्य हाजी इकबाल का शेख के साथ फोटो इन दिनों वायरल हो रही है। पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल ने सोमवार को पासपोर्ट में पता बदलवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। जिस पर पुलिस ने आपत्ति लगा दी है। बताया जा रहा है कि दुबई से हाजी इकबाल ने ऑनलाइन आवेदन किया।

सहारनपुर जिले के मिर्जापुर का रहने वाला पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल को पुलिस भगौड़ा घोषित कर चुकी है। हाजी इकबाल की दो हजार करोड़ की संपत्ति पुलिस-प्रशासन ने कुर्क की है। हाजी इकबाल का भाई महमूद अली और चार बेटे सलाखों के पीछे हैं। हाजी इकबाल के फरार होने के बाद से चर्चा है कि वह देश छोड़कर चला गया और इस समय दुबई में है। अब हाजी इकबाल ने गाजियाबाद पासपोर्ट ऑफिस में पता बदलवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है।

हाजी इकबाल पासपोर्ट में मिर्जापुर की जगह गुड़गांव का पता करवाना चाहता है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि हाजी इकबाल ने ऑनलाइन आवेदन किया है।पुलिस द्वारा उस पर आपत्ति लगा दी गई है। कहां रहते हुए इकबाल ने पता बदलवाने के लिए आवेदन किया है, इसका भी पता लगाया जा रहा है। एसएसपी ने बताया कि अगर इकबाल दुबई में है तो उसे वहां से लाने के लिए सभी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। बता दें कि खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के खिलाफ 30 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

सीबीआई भी हाजी इकबाल की जांच कर रही है। पुलिस ने एक साल पहले हाजी इकबाल, उसके भाई और बेटों का पासपोर्ट जब्त कल लिया था। अब ऐसे में बड़े सवाल खड़े होते है कि बिना पासपोर्ट हाजी इकबाल दुबई कैसे पहुंच गया है। पुलिस पुष्टि करने में जुटी हुई है कि हाजी इकबाल दुबई में है या नहीं। पुलिस हाजी इकबाल की बड़ी सरगर्मी से तलाश कर रही है। इसके लिए छह टीमें जुटी हैं , देहरादून,नोएडा,दिल्ली,लखनऊ में हाजी इकबाल के ठिकानों पर पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे चुकी है, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। अब दुबई में हाजी इकबाल के होने की पुलिस जांच करा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000