उत्तरप्रदेशमहाराष्ट्र सैफ अली खान के घर में घुसकर चाकू से हमला, लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए स्टार, बांद्रा वाले घर में सो रहा था परिवार By Pratibha Rajdar On Jan 16, 2025 667 बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान घायल हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक लुटेरे ने बांद्रा स्थित उनके घर में घुसकर कथित तौर पर उन्हें चाकू मार दिया। घटना गुरुवार सुबह करीब 2:30 बजे हुई जब एक्टर अपने परिवार के लोगों के साथ अपने घर में सो रहे थे। पुलिस ने कहा कि घर में रहने वालों के जागने के बाद लुटेरा मौके से भाग गया और पुलिस उसका पता लगाने की कोशिश कर रही है। फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ है। इस हमले में वो घायल हो गए हैं। उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि सैफ अली खान के बांद्रा वाले घर में चोर घुस गया था। इस दौरान एक चोर ने सैफ पर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बांद्रा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है और अपराधी को पकड़ने के लिए कई पुलिस की टीमें गठित की गई हैं। एक सीनियर आईपीएस अधिकारी ने घटना की पुष्टि की और कहा कि सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। samachar 667 Share