सना खान हत्याकांड: मुख्य आरोपी के स्थित घर से मिला मोबाइल और लैपटॉप, छह महीने बाद पुलिस के हाथ लगा सुराग

मध्य प्रदेश में नागपुर की भाजपा पदाधिकारी सना खान की हत्या की जांच कर रही पुलिस के हाथ कुछ और सुराग लगे हैं। पुलिस ने बुधवार को मृतका सना के अलग रह रहे पति और मुख्य आरोपी अमित उर्फ पप्पू साहू के जबलपुर स्थित आवास से एक लैपटॉप और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। जोन II के डीसीपी राहुल मदने ने कहा कि पुलिस ने साहू के आवास की तलाशी ली और एक लैपटॉप और अन्य गैजेट जब्त किए। यह घर साहू की मां का है। दरअसल, पुलिस ने साल-2023 के हत्या मामले में साहू और चार अन्य को गिरफ्तार कर लिया था। जानकारी के मुताबिक, 34 वर्षीय सना खान नागपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अल्पसंख्यक सेल के पदाधिकारी थीं। यहां के अवस्थी नगर निवासी खान की मां मेहरुनिशा ने एक गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जब उनकी बेटी साहू से मिलने के लिए एक अगस्त, 2023 को जबलपुर रवाना होने के बाद लापता हो गई थी।

पुलिस ने कहा था कि साहू को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। उसने पुलिस को बताया कि सना खान उसकी पत्नी थी। उसने पैसे और व्यक्तिगत मुद्दों पर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को जबलपुर में एक नदी में फेंक दिया। बड़े स्तर पर तलाशी अभियान के बावजूद, सना खान का शव कभी बरामद नहीं किया जा सका। पुलिस ने कहा था कि साहू एक गिरोह का नेतृत्व करता था, जिसमें खान को हनी-ट्रैप के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। गिरोह पुरुष पीड़ितों को निशाना बनाता था। फिर पैसे वसूलने के लिए सना को उनके पास भेजता था। पुलिस के अनुसार, साहू और खान के बीच रिश्ते में तब खटास आ गई, जब साहू को उसके चरित्र पर संदेह होने लगा। उसक बाद उसने कथित तौर पर जबलपुर में अपने आवास पर उसकी हत्या कर दी।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ के चांदमारी में जबरन जमीन कब्जा करने एवं तोड़फोड़ करके दहशत पैदा करने वालों के खिलाफ कोतवाली नगर में दर्ज हुई अलग-अलग दो एफआईआर     |     पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, 24 घंटे बाद किया सुसाइड: दहेज वापस लेने पहुंची थी, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी     |     यूपी के होनहार:अवध के 24,पूर्वाचल के 18 युवाओं ने शानदार सफलता की हासिल,शामली की आस्था को 9वीं रैंक     |     दिल्ली मेट्रो का होगा विस्तार,पीएम मोदी देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात     |     डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,केबिन में भर गया धुआं,अटक गईं सांसें     |     युवक का सुसाइड से पहले विडियो वायरल :बोला- मैं युवती से प्यार करता हूं; लड़की का भाई और दो लड़के मारना चाहते हैं     |     ढाबे पर युवक ने खुद का गला काटा: आस-पास खड़े लोग देखते रहे,सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     होली पर घर आई जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर हत्‍या, लाश देख मां की न‍िकली चीख तो कर द‍िया हमला     |     प्रतापगढ़: नहर में डूबी दो बहनों के शव तीसरे दिन मिले शव, तीसरी बच्ची की तलाश जारी     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000