अनुसूचित जाति के युवक को तेल चोरी के आरोप में पुलिस वालो ने पीट-पीट कर की हत्या ,मृत हालत में छोड़कर भागे

गोंडा में तेल चोरी के आरोप में हिरासत में लिए गए अनुसूचित जाति के युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने आरपीएफ के दो दरोगा पर केस दर्ज कर लिया है। युवक को पूछताछ के लिए ले गए थे, मृत हालत में अस्पताल में छोड़कर भाग गए। यूपी के गोंडा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है।

यहां सरसों के तेल की चोरी के आरोप में पूछताछ के लिए लेकर गए अनुसूचित समाज के एक युवक की मौत हो गई। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कर्मियों पर युवक को पीटकर मार डालने का आरोप है। भाई की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने दो दरोगा व दो सिपाहियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरपीएफ ने भी मामले की विभागीय जांच शुरू की है। मोतीगंज के किनकी गांव निवासी संजय कुमार सोनकर (36) के भाई राजू सोनकर ने बताया कि मंगलवार सुबह 11.30 बजे आरपीएफ के तीन जवान घर आए और सरसों तेल चोरी का आरोप लगा छोटे भाई संजय को पूछताछ के लिए साथ ले गए।

शाम करीब 4:30 बजे संजय को दोबारा कार से लेकर आए और बरुआ गांव में एक दुकानदार के पास ले गए। वहां आरपीएफ के एसआई सुरेंद्र कुमार, करन सिंह यादव, कांस्टेबल अमित कुमार यादव व एक अन्य ने भाई को बुरी तरह से पीटा। मौत होने पर शव को मेडिकल कालेज में छोड़कर भाग गए। बुधवार सुबह हमें बताया गया कि संजय अस्पताल में भर्ती है। 

आरपीएफ के दो दरोगा पर केस

नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि संजय की तहरीर पर आरपीएफ के एसआई सुरेंद्र कुमार, करन सिंह यादव, कांस्टेबल अमित कुमार यादव व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं

वहीं, डॉ. कुलदीप पांडेय के नेतृत्व में तीन चिकित्सकों के पैनल ने संजय का पोस्टमार्टम किया। सूत्रों के अनुसार देर शाम मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण अस्पष्ट बताया गया है। इस कारण बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है।

बड़ा सवाल: 12 घंटे तक संजय के साथ क्या किया

गोंडा रेलवे स्टेशन के आरपीएफ पोस्ट से महज दस किलोमीटर की दूरी से संजय सोनकर को पकड़ने के बाद उसे पोस्ट तक नहीं लाया गया। आरपीएफ टीम 12 घंटे तक उसे लेकर कहां रही, उसके साथ क्या किया, मौत कैसे हो गई, देर रात मेडिकल कॉलेज में शव छोड़कर क्यों भागे? ये गंभीर सवाल आरोपियों की मुश्किल आगे और बढ़ाएंगे।

कब क्या हुआ

बुधवार सुबह करीब नौ बजे परिजन अस्पताल पहुंचे
सुबह 09.15 बजे उन्हें संजय की मौत की जानकारी हुई
विरोध के बीच 9.30 बजे अस्पताल परिसर में पुलिस सक्रिय हुई
10.00 बजे मॉर्चुरी के बाहर ग्रामीणों का जमावड़ा
01.30 बजे कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराई

रोते-रोते बेहोश हुईं गीता

पति संजय की मौत पर मेडिकल कॉलेज में पत्नी गीता के साथ ही अन्य परिजन रोकर बेहाल थे। परिवार की महिलाएं गीता को संभाल रही थीं। रह-रहकर वह बेहोश हो जातीं। पानी की छींटे मुंह पर डालकर होश में लाया जाता। दोपहर करीब 12 बजे वह अचानक बदहवास हो गईं। पानी की छींटे मारने पर भी नहीं उठीं तो परिवार के लोग गोद में उठाकर इमरजेंसी की ओर दौड़ पड़े। इमरजेंसी में चिकित्सकों ने गीता का इलाज किया। इसके बाद उन्हें होश आया।

यह था मामला

बरुआचक रेलवे स्टेशन के पास 28 सितंबर को मालगाड़ी के वैगन का लॉक तोड़कर सरसों तेल चोरी की वारदात के बाद से आरपीएफ की टीम केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। टीम कई बार बरुआ और किनकी गांव में पहुंचकर लोगों से पूछताछ करती रही। मृतक के भाई राजू का आरोप है कि चोरी में शामिल लोगों की जानकारी के लिए आरपीएफ अक्सर गांव के लोगों को धमकाती।

इससे ग्रामीण दहशत में रहे। मंगलवार को आरपीएफ ने उनके भाई को घर से उठा लिया। बुधवार सुबह भाई की मौत की खबर आई। मामले में आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिरुद्ध राय का कहना है कि संजय को गिरफ्तार करने के बाद टीम ने उससे एक अन्य आरोपी रामफेर के बारे में पूछताछ की। उसने बताया कि वह मनकापुर अपने ससुराल में है। इसपर टीम उसकी तलाश में संजय को लेकर मनकापुर दबिश देने चली गई। वहां पहुंचने पर पता चला कि वह निकल गया है।

इसलिए टीम उसके दूसरे ठिकाने पर दबिश दी। इसी में समय लगा। वहां से लौटते समय संजय को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। आरपीएफ की अभिरक्षा में संजय सोनकर की मौत गंभीर मामला है। विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के सभी बिंदुओं की जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।-महेंद्र प्रसाद दूबे, सहायक सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     पत्नी ने शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर लाठी से हमला, पति को पीट-पीटकर मार डाला     |     भतीजे ने चाची की गोली मारकर हत्या की:बेडरूम में घुसकर कनपटी में गोली मारी, पति लाश देखकर बेसुध     |     प्रतापगढ़ : क्राकरी स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जला, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू     |     प्रतापगढ़ में होली पर हुड़दंग, राहगीरों से मारपीट:डीजे की धुन पर वाहनों में तोड़फोड़     |     7 वीं के छात्र को गोली मारने वाला पूर्व MLC का भतीजा बाल सुधार-गृह गया:बोला- रिवॉल्वर चेक करते वक्त गोली चल गई, दोस्त के माथे पर लगी, वो मर गया     |     पत्नी पर अवैध संबंध का शक, फावड़े से हत्‍या कर पति पुलिस से बोला- ‘लाश घर में पड़ी है, आकर ले जाओ ‘     |     बच्चा नहीं हुआ तो पत्नी की हत्या करके दी जान : 9 साल पहले हुई थी शादी, दूसरी शादी करना चाहता था पति     |     बेकाबू फॉर्च्यूनर की टक्कर से स्कूटी सवार MBBS छात्र की मौत: 30 मिनट रेलिंग से लटकी रही लाश     |     जंगल में मिली आंचल मिश्रा के कंकाल का खुल गया राज: हिस्ट्रीशीटर से अवैध संबंधों में हुई हत्या     |     ईरान के सुप्रीम लीडर ख़ामेनेई की मौत के बाद कैसे चल रहा है, ईरान का शासन, कब तक टिक पाएगी मौजूदा सरकार ?     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000