आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक का दावा,E20 पेट्रोल से नहीं घटता गाड़ियों का माइलेज,इंजन भी सुरक्षित

कानपुर।पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल मिलाए जाने के बाद से वाहन चालकों के मन में कई तरह के सवाल और आशंकाएं हैं। लोगों में चर्चा है कि इस नए ईंधन (E20) से गाड़ियों का माइलेज कम हो रहा है और इंजन खराब होने का खतरा बढ़ गया है।इन सभी आशंकाओं और भ्रांतियों को आईआईटी कानपुर की इंजन रिसर्च लैब के प्रोजेक्ट साइंटिस्ट डॉक्टर ध्रुवराज कराना ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है।प्रोफेसर अविनाश कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में चल रही इस लैब के शोध में यह बात साफ हुई है कि E20 ईंधन से गाड़ियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।

वैज्ञानिक डॉ. ध्रुवराज ने कहा कि उनके लैब टेस्ट में E20 फ्यूल से माइलेज में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं की गई है। लोगों के बीच माइलेज को लेकर जो अलग-अलग अनुभव या शिकायतें आ रही हैं,उसका मुख्य कारण हर व्यक्ति के गाड़ी चलाने का तरीका और सड़क की स्थिति है। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग क्षेत्रों में मिलने वाले ईंधन का ऑक्टेन नंबर भी थोड़ा भिन्न होता है,जो माइलेज पर असर डालता है।वैज्ञानिकों ने सिर्फ इंजन पर ही नहीं,बल्कि पूरी बाइक को चेसिस पर रखकर इसका गहन परीक्षण किया है और E20 ईंधन में माइलेज कम होने जैसी कोई समस्या सामने नहीं आई है.

डॉ. ध्रुवराज ने कहा कि BS4 और BS6 दोनों ही मानकों वाले वाहनों में E20 ईंधन से फ्यूल पंप या इंजन खराब होने का कोई खतरा नहीं है।हाल के दिनों में सामने आईं इस तरह की कुछ शिकायतें ईंधन के रख-रखाव या पेट्रोल पंपों पर उसके गलत तरीके से स्टोरेज से जुड़ी हो सकती हैं,जिसकी फिलहाल जांच चल रही है।सरकार ने काफी सोच-समझकर ही E20 ईंधन का मानक तय किया है, इसलिए वाहन चालकों को डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है.

डॉ. ध्रुवराज ने कहा कि आईआईटी कानपुर ने E85 यानी 85 फीसदी इथेनॉल मिश्रण से गाड़ियां चलाने की तकनीक पहले से विकसित कर ली है।यह आधुनिक तकनीक कार निर्माता कंपनियों को भी सौंपी जा चुकी है।इस तकनीक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि 85 प्रतिशत तक इथेनॉल का इस्तेमाल करने के बावजूद गाड़ियों की पिकअप और इंजन की क्षमता में कोई कमी नहीं आती है।बाजार में फैली अफवाहों के भ्रम में नहीं आना चाहिए।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |     सिर से उठा पिता का साया, मां ने की बेचने की कोशिश, सहारा देने के नाम पर गैंगरेप, फिर नहर में फेंका     |     लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी: होमगार्ड ने पत्नी और तलाकशुदा बेटी की गला घोंटकर की हत्या     |     यूपी में पंचायत चुनाव पर कोर्ट ने क्या सुनाया फैसला, डेढ़ घंटे की सुनवाई के बाद कल 12 बजे खुलेगा राज     |     पोता बना हैवान:हंसिया के वार से दादी की हत्या, पुलिस से बोला- हम पर कुछ सवार हो गया था     |     100 रुपये के लिए रिटायर्ड टीचर की बेरहमी से हत्या,घटना के बाद इलाके में हड़कंप     |     शादीशुदा गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को जंगल में बुलाया, पति संग मिलकर कुल्हाड़ी से काट डाला, सिर-धड़ अलग कर जंगल में दफनाया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000