तेज रफ्तार कार ने स्‍कूटी सवार को रौंदा, पूर्व नेवी कर्मी की इलाज के दौरान हुई मौत

गाजीपुर। गाजीपुर कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गांव के सामने सर्विस लेन मार्ग पर बुधवार देर शाम एक हादसा हो गया। शाम स्कूटी सवार के पीछे से अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दिया। जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर परिजन घायल युवक को मऊ जनपद के एक अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कार चालक भी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। इस मामले में मृतक के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।

परिजन मृतक के शव को लेकर कासिमाबाद कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गांव के रहने वाले रामनिवास यादव जिनकी उम्र 38 साल बतायी जा रही है अपने गैस एजेंसी को बंद कर देर शाम स्कूटी से अपने घर जा रहे थे।

जैसे ही पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे सर्विस लेन मार्ग पर शहाबुद्दीनपुर गांव के पास पहुंचे कि तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। जिससे रामनिवास बुरी तरह घायल हो गए। ग्रामीण की सूचना पर परिजन रामनिवास को मऊ अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक की पत्नी उषा देवी और मां मंती देवी सहित परिजन का रो-रोकर कर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक के पिता केशव यादव के तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक रामनिवास यादव अपने चार भाइयों में सबसे बड़े थे। नेवी से रिटायर होने के बाद गैस एजेंसी का संचालन करते थे। मृतक की दो बेटियां आराध्या (12) और अन्यया (8) हैं।

इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि परिजन के तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस तहरीर मिलने के बाद जांच में जुट गई है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000