फरियादी को एसडीएम ने धमकाया,कहा- तुम्हें जेल भिजवा दूंगा,बुद्धि ठीक हो जाएगी

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले की निघासन उपजिलाधिकारी राजेश कुमार का तहसील में फरियादी को धमकाने का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एसडीएम फरियादी से कह रहे हैं कि काम तुम्हारा है तो कागज भी तुम्हीं लेकर आओ,नहीं तो 10-15 दिन के लिए जेल भिजवा दूंगा। तुम्हारी बुद्धि ठीक हो जाएगी।वायरल वीडियो गुरुवार दोपहर का बताया जा रहा है।

गुरुवार को एसडीएम राजेश कुमार अपने ऑफिस में फरियादियों की शिकायतें सुन रहे थे। इस दौरान निघासन का एक किसान एसडीएम के पास अपनी जमीन का विवाद लेकर पहुंचा। एसडीएम उसका कागज देखते ही गुस्से से आग-बबूला हो गए। एसडीएम ने किसान का प्रार्थनापत्र पढ़कर कहने लगे, इसमें जो कागज लिखे हैं वो मंगवाओ। किसान बोला साहब हमें नहीं पता कौन से कागज लाने हैं। यह सुनकर एसडीएम का माथा ठनक गया।

एसडीएम ने कहा कि तुम्हारे पत्र में जो कागज लिखे हैं वो तुम खुद लेकर आओ, तुम बहुत उछल रहे हो न, तुम्हे 10-15 दिन के लिए जेल भिजवा दूंगा तो तुम्हारी बुद्धि ठीक हो जाएगी। बुरी तरह डांटने के बाद एसडीएम ने किसान को कागज वापस कर दिया। एसडीएम की धमकी से डरा किसान चुपचाप वहां से चला गया। इस पूरी घटना का वीडियो एसडीएम के कार्यालय में बैठे किसी व्यक्ति ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इस मामले पर एसडीएम राजेश कुमार ने कहा कि बराती लाल मेरे न्यायालय में आए थे। उनसे कहा गया था धारा 76 का मामला मेरे कोर्ट में था। मामले की जांच तहसीलदार से कराई गई, जिसकी आख्या में दर्शाया गया कि बराती लाल ने फर्जी इंद्राज दर्ज कराई थी, जिसका पट्टा आवंटन सूची में नाम नहीं है।

एसडीएम ने कहा कि इसके लिए उनसे संबंधित कागजात के साथ आने को कहा गया था,लेकिन बराती इस पट्टे की जमीन को नियमित करने का दबाव बनाया रहा था। दोबार बराती लाल मेरे कार्यालय में बिना कागजातों के आए, जिस पर उन्हें फटकार लगाई गई। उन्हें फिर पूरे कागजातों एवं साक्ष्यों के साथ प्रस्तुत होने को कहा गया है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000