SDM के भाई का कत्ल: हाथों में पट्टी…शरीर पर चोट के निशान, दोस्तों संग यहां गया; कॉलेज में मिली लाश

बागपता के बड़ौत में एसडीएम के चचेरे भाई की हत्या कर दी गई। उसका शव कॉलेज में पड़ा मिला है। महावतपुर बावली का संयम दो दिन पहले दोस्तों के साथ हरिद्वार जाने की बात कहकर घर से गया था। शरीर पर कई चोट के निशान मिले हैं।यूपी के बागपत जिले के बड़ौत में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक युवक की पहचान राजस्थान के जयपुर की एसडीएम दीविका तोमर के चचेरे भाई संयम तोमर (20) निवासी महावतपुर बावली के रूप में हुई है। शव बृहस्पतिवार की सुबह जनता वैदिक डिग्री कॉलेज परिसर में डेयरी विभाग के पास पड़ा हुआ मिला। संयम के शरीर पर चोट के कई निशान भी मिले। इसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। शहर के जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में डेयरी विभाग के पास कूड़ा डालने के लिए बनाए गए गड्ढे में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का अर्धनग्न हालत में शव पड़ा मिला। कॉलेज परिसर में सुबह की सैर करने आए लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।

जेब में मिले मोबाइल को चार्ज करने के बाद हुई पहचान
वहां आए सीओ विजय कुमार तोमर, कोतवाली प्रभारी ने शव को गड्ढे से निकालकर जांच की। जेब में मिले मोबाइल को चार्ज करने के बाद कॉल करने पर पता चला कि वह शव महावतपुर बावली गांव के संयम तोमर का है। बाद में उसके परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। रिश्तेदार विनोद खेड़ा ने बताया कि संयम उनके साले का बेटा है और संयम की ताऊ की बेटी दीविका तोमर जयपुर में एसडीएम हैं। भाई संचित ने बताया कि संयम 30 सितंबर को घर से दोस्तों के साथ हरिद्वार जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद उससे संपर्क नहीं हुआ। बृहस्पतिवार सुबह पुलिसकर्मियों ने फोन कर जनता वैदिक कॉलेज में शव पड़ा होने की जानकारी दी। संयम के जनता वैदिक कॉलेज में जाने के बारे में भी परिजनों को कुछ नहीं पता। इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

हाथों में बंधी थी पट्टी, शरीर में कई जगह थे चोट के निशान

संयम अविवाहित और दो भाइयों में छोटे थे। उनका बड़ा भाई संचित बागपत शुगर मिल में संविदाकर्मी है। परिजनों ने बताया कि संयम के हाथ में पट्टी बंधी हुई थी और उसके शरीर के कई हिस्से पर चोट के निशान थे। संचित ने बताया कि संयम के दोनों हाथों, कमर, पीठ, जांग और सिर पर चोट के निशान मिले। उधर, पोस्टमार्टम में चोट के निशान कई दिन पुराने मिले और मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है।बड़ौत के जनता वैदिक कॉलेज में युवक का शव पड़ा हुआ मिला। शव की पहचान करने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया, उसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।-प्रवीण कुमार चौहान, एएसपी।
 
नौकरी की तैयारी करने के साथ ही खेती संभाल रहे थे संयम
संचित ने बताया कि उनका भाई बीएससी की पढ़ाई करने के बाद नौकरी की तैयारी कर रहा था। इसके लिए कई आवेदन भी किए। इनके अलावा गांव में रहकर खेतीबाड़ी भी संभाल रहा था। संयम की मौत होने के बाद उनके परिवार वालों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा रहा।

बहन एसडीएम, ताऊ गृह सचिव पद से सेवानिवृत्त 

ग्रामीणों ने बताया कि संयम के परिवार के कई सदस्य सरकारी नौकरी में रहे। उनकी तहेरी बहन एसडीएम है और ताऊ बिजेंद्र गृह सचिव पद से सेवानिवृत्त हो गए हैं।

कौन थे दोस्त, उन्हीं पर शक 

विनोद खेड़ा ने बताया कि संयम दो दिन पहले घर से हरिद्वार के लिए कह कर चला था, लेकिन अपने दोस्तों के नाम नहीं बताए। दोस्त कौन थे और उनके साथ क्या घटना हुई। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से इसकी जांच करके घटना का खुलासे की मांग की।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     रीलबाजी का शौक: तीन बहनों के सिर चढ़ा इश्क का बुखार,एक ही दुल्हे से तीनों ने रचाई शादी     |     लखनऊ में कमल जैसी बनेगी नई विधानसभा:900 सीटों की क्षमता, सहारा शहर में 200 एकड़ में तैयार होगा नया परिसर     |     सेना के जवान ने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी को दी खौफनाक मौत, हत्या कर नहर में फेंकी लाश     |     सीएम योगी ने सिक्स लेन फ्लाईओवर का किया लोकार्पण,कहा-कनेक्टिविटी के हर क्षेत्र में गोरखपुर अव्वल     |     माफियाओं के परिवार के खिलाफ ऐक्शन में यूपी पुलिस, अतीक के बाद मुख्तार की पत्नी पर कसा शिकंजा     |     मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा खेल! उम्र बदली-रिश्ता छिपाया, 52 साल की महिला और तीन बच्चों की मां ने खुद को बताया 21 साल की कुंवारी     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000