अज्ञात बदमाशों ने SDO के ड्राइवर की गोली मारकर की हत्या

मधुबनी। बिहार में अधिकारियों के यहां काम करने वाले भी अब सुरक्षित नहीं हैं। सोमवार (25 दिसंबर) की शाम गोलियों की तड़तड़ाहट से एक बार फिर मधुबनी गूंज उठा। बदमाशों ने फुलपरास एसडीओ के ड्राइवर की गोली मारकर हत्या दी। देर शाम फुलपरास थाना क्षेत्र के घोघरडीहा रोड में लोहिया चौक के निकट यह हत्या की गई है। बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए।

7.30 से 8.00 बजे के करीब की है घटना…

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है। यह घटना शाम के करीब 7.30 से 8.00 बजे के करीब की है। चालक की पहचान मोहम्मद शकील के रूप में की गई है। वह फुलपरास अनुमंडल पदाधिकारी के प्राइवेट ड्राइवर थे। फुलपरास थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया।

आसपास के लोग दौड़े,फरार हो गए बदमाश….

बताया जाता है कि घटना को बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दिया है। पिस्टल से लैस होकर अज्ञात बदमाश पहुंचे और मोहम्मद शकील के सीने में दो गोली मारकर छलनी कर दिया। मृतक मोहम्मद शकील सिसवा बरही गांव के रहने वाले थे। गोली लगने के बाद मोहम्मद शकील गिर गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के कई लोग दौड़े तब तक बदमाश फरार हो गए थे। स्थानीय लोगों के सहयोग से मोहम्मद शकील को फुलपरास अनुमंडल हॉस्पिटल लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर फुलपरास, घोघरडीहा, नरहैया, लौकही सहित कई थानों की पुलिस पहुंची। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में छानबीन शुरू कर दी है। शकील के चाचा ने कहा कि बदमाशों ने उनके भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी है। जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। भतीजा कुछ बताया इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     जम्मू में आतंकी मुठभेड़ के दौरान बिहार के जवान संतोष कुमार बलिदान, गांव में शोक की लहर     |     गोंडा में एक लाख का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, थाना प्रभारी के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी गोली     |     प्रयागराज में दिनदहाड़े लूट की वारदात, फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूटे 85 हजार रुपये     |     STF के हाथ लगी बड़ी सफलता; हथियारों के तस्कर को क‍िया ग‍िरफ्तार, पांच पिस्टल बरामद     |     सीबीआई टीम ने सब डिविजनल इंस्पेक्टर डाक को 25 हजार घुस लेते किया गिरफ्तार     |     डबल मर्डर से सनसनी; बहन से छेड़छाड़ की रंजिश में चाचा-भतीजे की निर्मम हत्या     |     अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बाइक; एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल     |     मुंबई से सटे कल्याण में बड़ा हादसा, बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 6 लोगों की मौत     |     अस्थि विसर्जन करने आए परिवार के छह लोग गंगा में बहे, गोताखोरों ने चार को बचाया, दो किशोर लापता     |     कलयुगी पत्नी ने प्रेमी भतीजे संग किया पति का कत्ल, कॉल डिटेल से खुला चौंकाने वाले राज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000