डबल मर्डर से गाज़ियाबाद में फैली सनसनी,एम्स नशा मुक्ति केंद्र के पास मिले महिला व पुरुष का शव

गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर से मंगलवार सुबह एक ऐसी घटना सामने आई है जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर से आज दो शवों के मिलने की सूचना मिली है। एम्स नशा मुक्ति केंद्र के पास सड़क पर महिला और पुरुष का शव मिला है। कमला नेहरू नगर में एम्स के नशा मुक्ति केंद्र के बाउंड्री के बाहर आज सुबह एक महिला और पुरुष का शव मिला। दोनों के सिर में नजदीक से गोली मारी गई है। मृतक महिंद्रा एंक्लेव के रहने वाले विनोद और दीपा हैं। पुलिस का कहना है कि पति ने पहले पत्नी की हत्या की उसके बाद खुद के सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

सौ मीटर की दूरी पर पड़े मिले दोनों शव….

मृतक विनोद मुजफ्फरनगर के भुखारेडी गांव का रहने वाला था। विनोद की एस क्रॉस कार भी मौके पर मिली। कार के शीशे पर सामने और चालक के बगल वाली सीट के शीशे पर भी गोली मारी गई है। कार के एक तरफ दीपा का शव मिला जबकि दूसरी तरफ विनोद का शव 100 मीटर की दूरी पर मिला।

पहले पत्नी को मारी गई थी गोली….

मौके पर महिला का शव कार के नजदीक मिला है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि विनोद ने पहले दीपा के सिर में गोली मारकर उसकी हत्या की, फिर खुद के सिर में गोली मार ली। गोली लगने से विनोद का भेजा बाहर निकल आया। पुलिस का अनुमान है कि मौके पर चार फायर किए गए हैं एक गोली तमंचे में फंसी हुई मिली।

घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि…

सुबह शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। दोनों की गोली लगने से मृत्यु हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। हत्या की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है।-अभिषेक श्रीवास्तव, एसीपी कविनगर

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ की संसद माननीय एसपी पटेल प्रतापगढ़ को कुछ दे तो नहीं पाए, परंतु जनता को बना दिये, मूर्ख व जल्लाद     |     टीजीटी परीक्षा में चेकिंग पर बड़ा हंगामा प्रतापगढ़ में महिला अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र कंगन     |     सूर्या हत्याकांड में प्रशासन का बड़ा एक्शन: दो मदरसे किए गए सील     |     मामा ने भांजे की हत्या की:शराब पार्टी के बहाने बुलाकर गला घोंटा, केले के खेत में फेंका शव     |     प्रतापगढ़ में भाजपा महिला नेत्री पर अश्लील टिप्पणियां व फर्जी फेसबुक आईडी से छवि धूमिल करने का आरोप,8 लोगों पर मुकदमा दर्ज     |     प्रतापगढ़ में युवक को सांप ने डसा,हालत बिगड़ने पर घर वाले अस्पताल ले गए,मौत     |     आईआईटियन बाबा: कृष्ण अवतार बताकर युवतियों का यौन शोषण,ऑनलाइन प्रवचन करके अमीर लड़कियां फंसाता, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो     |     दिल्ली के रेस्टोरेंट में मौत की आग, 12 लोगों की जिंदा जलकर मौत     |     घर में मिली चार लोगों की लाश: बंद मकान से आ रही थी तेज बदबू,ताला खुलते ही हिल गए सब     |     लीलापुर थाने के दो हिस्ट्रीशीटरों विक्रम सिंह और विकास सिंह सहित 10 लोगों पर दर्ज हुआ एक और मुकदमा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000