चाय विक्रेता की हत्या में सनसनीखेज खुलासा, मुठभेड़ में दबोचा गया आरोपी छात्र, इसलिए की थी हत्या

मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में जागृति विहार एक्सटेंशन में शुक्रवार दोपहर चाय विक्रेता की हत्या इंटर के तीन छात्रों ने की थी। एक आरोपी को पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। आरोपियों ने बाइक की साइड लगने पर तीन युवकों से हुए विवाद के बाद झुंझलाहट में चाय विक्रेता की हत्या कर दी थी। मूल रूप से परीक्षितगढ़ गांवड़ा गांव के रहने वाले ओंकार सिंह परिवार के साथ नौचंदी थाना क्षेत्र के कुटी गांव में रहते थे। उनका जागृति विहार एक्सटेंशन में एमआईटी स्कूल के पास चाय, बीड़ी, सिगरेट का खोखा है। शुक्रवार दोपहर बुलट बाइक पर पहुंचे युवकों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपियों की तलाश में पुलिस और क्राइम ब्रांच की कई टीमें लगाई गई थी।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और कुछ लोगों को चिह्नित भी किया। शनिवार रात पुलिस सरायकाजी के जंगल में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे बाइक मोड़ कर भागने लगे। पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी की तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी शोएब पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका साथी फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी शोएब ने साथियों के साथ मिलकर ओंकार की हत्या करना स्वीकार किया।

इसलिए की थी हत्या…

एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि घोसीपुरा निवासी शोएब व सलमान तेजगढ़ी स्थित डॉ. आंबेडकर स्कूल के इंटर के छात्र हैं। शुक्रवार दोपहर वह परीक्षा देकर स्कूल से वापस लौट रहे थे। रास्ते में ओंकार की दुकान पर रुककर सुपारी खरीदने लगे। इसी दौरान एक बाइक पर आए तीन युवकों से उनका साइड लगने को लेकर विवाद हो गया। तीनों युवकों शोएब व सलमान पर भारी पड़ गए। उन्हें सबक सिखाने की बात कहकर शोएब व सलमान अपने गांव पहुंचे और एक अन्य साथी व तमंचे लेकर वापस लौटे। तब तक तीनों युवक वहां से जा चुके थे। शोएब ने बताया कि उन्होंने ओंकार से युवकों के बारे में पूछा तो उसने गाली देकर उन्हें हड़का दिया। जिस पर उन्होंने गोली मारकर ओंकार की हत्या कर दी और फरार हो गए। फरार आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है। जल्द ही पुलिस उन्हें भी गिरफ्तार कर लेगी। 

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     सिविल मामले में राजस्व विभाग और पुलिस महकमा की दबंगई को हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, पहले जैसी स्थिति बहाल करने का दिया आदेश     |     कांग्रेस हाईकमान का मास्टरस्ट्रोक भी हुआ धड़ाम, बिना सूचना यूपी के प्रदेशध्यक्ष पद से अजय राय को हटाना कालिदास बनने जैसा है     |     मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ ने करीब 46 याचिकाओं पर की, सुनवाई     |     अभिजीत दीपके को जिस बात का था डर, वही हो गया, CJP को अपनों ने ही दे दिया इतना बड़ा धोखा, अब डर से गिड़गिड़ाते हुए आ रहे है, नज़र      |     आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान से देश में शुरू हुई नई बहस, “बांग्लादेश ने हमें रास्ता दिखाया”— नेहा बोरा     |     विदेशी फंडिंग के बल पर देश में अस्थिरता पैदा करने वालों को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने सिखाया सबक, बतलाई उनकी असल औकात     |     सनातन विरोधी दलबदलू व बहुरुपिया स्वामी प्रसाद मौर्य की राजनीतिक चार धाम यात्रा       |     राहुल-अखिलेश समेत 11INDIA गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ दायर की याचिका, कमी की वजह से नहीं हो सकी सुनवाई     |     जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन बैन, सरकार ने तय कीं तीन नई जगहें     |     बलरामपुर को 803 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री ने 78 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- विकास में नहीं आने देंगे कमी – योगी आदित्यनाथ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000