पुलिस और गो-तस्करों के बीच हुई गंभीर मुठभेड़, एक तस्कर के पैर में लगी गोली तथा तीन फरार

जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के नौगढ़ पुलिया के पास पुलिस व गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई में एक बदमाश घायल हुआ। सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के नौगढ़ पुलिया के पास शुक्रवार की सुबह पशु तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक तस्कर के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल तस्कर को पुलिस ने पकड़ लिया और उसके कब्जे से पिकअप वाहन में लदे पांच पशु, एक तमंचा 315 बोर और एक कारतूस बरामद किया है।

बिहार का रहने वाला है पशु तस्कर
घायल तस्कर की पहचान बिहार के कैमूर जिले के चैनपुर थाना अंतर्गत झरिया गांव निवासी जितेंद्र यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि तस्करी रोकने के लिए एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम जांच में जुटी थी।  इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि चार तस्कर घोरावल से रॉबर्ट्सगंज-नौगढ़ मार्ग के रास्ते बिहार की ओर पशु लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने दोमुहिया पुलिया के पास घेराबंदी की तो तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान एक तस्कर घायल हो गया।
पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार तस्कर जितेंद्र यादव ने बताया कि बिहार के कैमूर जिले में बैठे भगवान यादव और बलवंत यादव नामक तस्करों के इशारे पर यह पशु तस्करी की जाती है। पशुओं को बिहार ले जाकर नाटे, मुखिया और हाफिज नामक तस्करों को सौंपा जाता था, जो उन्हें वध के लिए पश्चिम बंगाल भेजते थे। फरार तस्करों की पहचान इबरार, मल्लू, हजरत, नाटे, मुखिया और हाफिज के रूप में हुई है।  पुलिस टीम उनकी तलाश में दबिश दे रही है। मुठभेड़ में थाना प्रभारी माधव सिंह, एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार चौबे, चौकी प्रभारी हिन्दुआरी सुरेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी चुर्क विनोद कुमार यादव व चौकी प्रभारी रविकांत मिश्रा अपनी टीमों के साथ मौजूद रहे। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |     सुल्तानपुर में बारिश का कहर: 6 कच्चे मकान गिरे:धान की फसल डूबी, गांवों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000