सात बच्चों के पिता ने चोरी-छिपे पांचवां निकाह करने पर सातों बच्चों ने मौके पर पहुंचकर पिता को पीटा

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में सात बच्चों के पिता द्वारा पांचवां निकाह करने का मामला सामने आया है। चोरी-छिपे हो रहे विवाह के दौरान उसके सातों बच्चों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा काटा और पिता को भी मौके पर मारा-पीटा भी। पिता और बच्चों के हंगामे के बीच शादी के लिए आई पांचवी दुल्हन मौका देखते ही फरार हो गई। पुलिस ने मौके से पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि बच्चों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है। बता दें, मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के नगरा इलाके का है। यहां के मोहल्ला पटिया निवासी 55 वर्षीय शफी अहमद पांचवीं शादी करने जा रहा था, लेकिन उसी समय शफी अहमद के सातों बच्चे मौके पर पहुंच गए और बवाल करने लगे। मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात शफी अहमद चोरी-छिपे निकाह करने जा रहा था।

जब इसकी जानकारी उसके सातों बच्चों को हुई तो वह मां के साथ मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा काटा। दो पत्नियों को हज पर भेजा बच्चों का कहना है कि पिता ने जिस महिला के साथ पहली शादी की थी, उसको तलाक दे दिया था। दूसरी शादी के बाद मां ने सात बच्चों को जन्म दिया। बच्चों का आरोप है कि इसके बाद पिता ने तीसरी और चौथी शादी सबसे छिपाकर की और दोनों को हज पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लिया बच्चों का कहना है कि पिता शफी अहमद पिछले कुछ महीनों से हम लोगों को खर्चा नहीं दे रहे थे और आज पांचवी शादी करने जा रहे थे। बच्चों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कोतवाली तेज प्रकाश सिंह का कहना है कि बच्चों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     प्रतापगढ़ : बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल! दबंगई के आगे नतमस्तक प्रशासन, प्राथमिक विद्यालय बना ‘तालाब’     |     बारिश का कहर:जम्मू-कश्मीर में 23 की मौत,असम में 3.63 लाख लोग बाढ़ की चपेट में,उत्तराखंड-हिमाचल में तबाही,यूपी में रेड अलर्ट     |     2 पत्नियों के साथ 3-3 दिन रहेगा पति:सातवें दिन मनमर्जी करेगा; पहली बीवी की शिकायत पर पंचायत ने सुनाया फैसला     |     प्रेमी संग पकड़ा तो पत्नी ने चाय में जहर मिलाकर मार डाला, मासूम बेटी के साथ गई जेल     |     झगड़ रहे बेटों को समझाना पड़ा भारी:बेटों ने मां-बाप को ही मार डाला,दंपती को पीट-पीटकर उतारा गया मौत के घाट     |     प्रदेश के प्राइमरी शिक्षकों के लिए बड़ी राहत, कार्यरत शिक्षकों के लिए विशेष टीईटी कराने के निर्देश जारी     |     मायावती ने केंद्र सरकार को दी सलाह, बोलीं जंतर-मंतर से सदन तक टकराव देशहित में नहीं, सरकार दिखाए सूझबूझ     |     खुशियां मातम में बदलीं: घर में था नामकरण संस्कार, धान की सिंचाई कर रहे मां-बेटे का सांप ने डसा, दोनों की मौत     |     मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतरे, गाजियाबाद-दिल्ली रेलखंड पर कई ट्रेनें रद्द; 53 ट्रेनें प्रभावित     |     प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई 38.42 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 17 मुकदमों का आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000