सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: पुलिस ने किया डर्टी पिक्चर का द एंड, चार युवतियां हुई गिरफ्तार

वाराणसी: सिगरा पुलिस ने बुधवार को कैंट रेलवे स्टेशन के सामने एक होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। कस्टमर बनकर पहुंची पुलिस टीम ने डर्टी पिक्चर का द एंड कर दिया। मौके से चार कॉल गल्र्स अरेस्ट कर ली गईं। मौके से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ। जांच-पड़ताल में बड़ा नेटवर्क सामने आया है, जो शहर के कई इलाकों में सेक्स रैकेट को संचालित कर रहा है। कॉल गल्र्स ने शहर के कुछ लोगों के नाम भी उगले हैैं। पुलिस इन्हें भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले सकती है. इंग्लिशिया लाइन से कैंट स्टेशन और रोडवेज के बीच लंबे समय से कुछ होटलों में सेक्स रैकेट की शिकायत मिल रही थी। पुलिस ने प्लानिंग की। बुधवार को एक होटल में दो पुलिसकर्मी पहले ग्राहक बनकर गए। उन्होंने पूरे मामले की पड़ताल की और फोटो देखकर कुछ लड़कियों का सेलेक्शन किया। इसके बाद जैसे ही कॉल गल्र्स सामने पेश की गईं, सिगरा थाना प्रभारी राजू सिंह और रोडवेज चौकी इंचार्ज बृजेश सिंह टीम के साथ पहुंच गए। महिला पुलिस ने चार युवतियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस जैसे ही युवतियों को लेकर जाने लगी तो पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस बीच मौका पाकर एक-दो होटलों से कई लड़कियां और कस्टमर भाग निकले.

दूसरे जिलों की भी हैं कॉल गर्ल्स….

पुलिस के अनुसार ये सभी कॉल गल्र्स अलग-अलग कमरों में थीं। वहीं एक आपत्तिजनक हालत में मिली। उनके पास से पैसे, आपत्तिजनक वस्तुएं और शराब के गिलास भी बरामद हुए। पुलिस कार्रवाई करते हुए देह व्यापार में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है। गिरफ्तार कॉल गल्र्स वाराणसी समेत अन्य जिलों की रहने वाली हैं। सिगरा थाना प्रभारी ने बताया, हिरासत में ले गई महिलाओं से पूछताछ की जा रही है। क्षेत्र के कुछ होटल संचालकों के नाम भी इस धंधे में सामने आए है। पूछताछ के बाद इन सभी पर कार्रवाई की जाएगी.

शाम ढलते ही गंदा धंधा…

कैंट रेलवे स्टेशन के सामने शाम ढलते ही सेक्स रैकेट का गलीज धंधा शुरू हो जाता है। रोड पर कॉल गल्र्स खड़ी हो जाती हैं। टूरस्टि को झांसे में लेकर आसपास के होटल का रास्ता दिखाती हैं। होटल में भी कस्टमर से कोई आईडी नहीं मांगी जाती है। आलम यह है कि रात में कैंट स्टेशन के बाहर कोई फैमिली खड़ी तक नहीं हो सकती। सेक्स वर्कर्स ने पूरे स्टेशन और सड़क को अपने कब्जे में ले रखा है।

व्हाट्सएप ग्रुप का हो चुका है खुलासा…

बनारस में तेजी से फैल रहे सेक्स रैकेट व्हाट्सएप पर चल रहे हैं। डिमांड पर ये लडकियां आती हैं, जो शहर के होटल और फ्लैट में कस्टमर को बुलाती हंै। पेमेंट भी ऑनलाइन होता है। मोबाइल नंबर पर जब कोई संपर्क करता है तो पहले उसे जांचा-परखा जाता है। इसके बाद कस्टमर का नंबर दूसरे से तीसरे और चौथे के पास पहुंचता है। एक चेन बनाकर डीलिंग होती है। सेक्स रैकेट चलाने वले समय-समय पर अपने मोबाइल नंबर भी बदल देते हैं। नंबर बदलते ही इसकी जानकारी कस्टमर के पास तक पहुंच जाती है.क्लाइंट के भी कई ग्रुप चलने का खुलासा भी पहले हो चुका है।

बार-बार बनारस बदनाम…

02 जून 2023: भेलूपुर पुलिस ने तुलसीपुर इलाके में एक प्लैट में छापा मारा। यहां से वाट्सएप चैटिंग गैंग की चार सेक्स वर्कर्स को गिरफ्तार किया गया.

16 मई 2023: कैंट थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया, चार युवतियों और एक युवक गिरफ्तार.

19 फरवरी 2023: भेलूपुर के नवादा इलाके के विश्वनाथ पुरी कॉलोनी के एक मकान में मिला सेक्स रैकेट, चार युवक और चार युवतियों की गिरफ्तारी.

23 अक्टूबर 2022: पांडेयपुर चौराहे के एक कॉम्प्लेक्स में जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा, चार युवतियां और एक युवक अरेस्ट.

04 नवंबर 2022: कचहरी पुलिस चौकी के पास तीन मंजिला मकान में स्पा पार्लर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ दारोगा ने खुद ग्राहक बनकर किया

औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग का मामला; कार सवार तीन लोगों की हत्या को लेकर 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान     |     ट्रेन हादसा होते होते टला, प्लेटफॉर्म के पास मालगाड़ी के पहिए पटरी से उतरे, रेलवे टीम राहत-बचाव में जुटी     |     पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बावरिया गिरोह के 8 सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 6 हुए फरार     |     हत्यारा बना रूम पार्टनर; मामूली सी बात पर युवक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या     |     हरणी झील में बड़ा हादसा; नाव पलटने से दो शिक्षकों और 13 छात्रों समेत 15 की हुई मौत      |     सरप्राइज देने के लिए पहाड़ी पर गर्लफ्रेंड को बुलाया, फिर चाकू से गला काटकर कर दी हत्या     |     बीमार ससुर से परेशान बहू ने उठाया खौफनाक कदम गला दबाकर की हत्या, आरोपी महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     हत्यारों ने हैवानियत की हदें की पार,मां-बेटी की गला रेतकर बेरहमी से हत्या,शव के साथ हुई बर्बरता,शव देखकर कांप गए देखने वाले     |     अजब गजब:जीवित रहते हुए की अपनी तेरहवीं,तेरहवीं में शामिल हुआ पूरा गांव, 2 दिन बाद हुई मौत,हर कोई रह गया दंग     |     85 करोड़ WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी सौगात, अब ऐप से ही भरे जा सकेंगे बिजली-पानी समेत 30 तरह के बिल      |     दिल्ली से एमपी जा रही कोडीन सिरप की बड़ी खेप को पुलिस और यूपी एसटीएफ ने पकड़ा,4 गिरफ्तार     |     मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज में मादक पदार्थ की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,53 किलो एमडी ड्रग किया बरामद     |     धोखाधड़ी एवं जालसाजी के आरोपी जितेन्द्र कुमार अग्रवाल गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट इलाहबाद में दाखिल की थी, रिट याचिका     |     रिश्ते हुए शर्मसार मामा ने अपने सगे भांजे की पत्नी को मारी गोली मामी को देखने गया, तब से मुझे पसंद करती थी: शादी के 8 साल बाद तलाक देकर मुझसे शादी की, मामा ने मेरी पत्नी को गोली मारी     |     एक माँ ऎसी भी अपने सगे ढाई साल के बेटे को बिस्कुट मे दिया जहर जिससे बच्चे की मौत: पुलिस को चकमा देकर हुई फरार     |     16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए: हाथ-पैर और पसलियों को आटे और सब्जी के साथ पकाया,बचे टुकडों को ट्रेन की जनरल बोगी में रख दिया     |     प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करने वाले इंस्पेक्टर क्राइम लाइन हाजिरः डीसीपी वेस्ट ने की कार्रवाई, मामले की जांच जारी     |     देवर के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या:लाश को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश     |     लव मैरिज का खौफनाक अंत: गर्भवती पत्नी को मुक्के-डंडे से पीटा, लिवर फटने से मौत,पेट में पल रहे नवजात ने भी तोड़ा दम     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9721975000